Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
देश की पहली LNG ट्रेन को अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी: गुजरात को मिली ₹1,542 करोड़ के रेलवे प्रोजेक्ट्... Assam Politics News: आशुतोष रांका को असम पुलिस ने लिया हिरासत में, CJP का आरोप- 'सच्चाई सामने लाने स... दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा पर लगा गंभीर आरोप: सड़क निरीक्षण के दौरान युवक को थप्पड़ मारने का वीडि... NEET पेपर लीक विवाद के बाद NTA का बड़ा फैसला: नए मुख्यालय में तैनात होंगे CISF जवान दिल्ली की अनधिकृत कॉलोनियों को 214 करोड़ की सौगात: 53 विकास कार्यों का मुख्यमंत्री ने किया शिलान्यास जयपुर में सनसनीखेज वारदात: महिला की हत्या कर गार्डन में दफनाया शव, आरोपी मकान पर ताला लगाकर फरार Jaipur Crime News: झोटवाड़ा के मंदिर में 63 वर्षीय पुजारी से मारपीट, कपड़े फाड़े; CCTV में कैद हुई व... मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ CJP का हल्लाबोल: 2 अक्टूबर को देशभर में विरोध प्रदर्शन, सोनम वांगचुक का ... Bihar Railway Negligence: जमुई में रेल प्रशासन की अमानवीयता, ट्रैक पर कौवे नोचते रहे शव; परिजनों ने ... LPU Student Protest: जालंधर लवली यूनिवर्सिटी में कथित रेप की अफवाह पर भारी बवाल, पुलिस वाहन फूंका; S...

आचार संहिता लगते ही नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, नशे में झूमते युवक युवतियां पर FIR दर्ज

32

इंदौर: चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया और साथ ही आचार संहिता लगने के बाद प्रशासनिक अमला सक्रिय हो गया। इस दौरान हर चौक चौराहों पर वाहन की जांच की जा रही है। इसी कड़ी में आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद देर रात इंदौर पुलिस ने नशे के खिलाफ एक बड़ा एक्शन लिया है। जिसमें विजयनगर एसीपी ने देर रात कनाडिया थाना क्षेत्र के मिस्टर स्कल पब में छापा मारा। जहां कई युवक-युवती पार्टी मनाते नजर आए।

बता दें कि आदर्श आचार संहिता लगते ही पुलिस एक्शन मोड़ पर आ चुकी है। ऐसे में कल देर रात इंदौर पुलिस ने  नशे के खिलाफ एक बड़ा एक्शन लिया है। आईपीएस कृष्ण लालचंदानी थाने की बजाय रिजर्व पुलिस बल लेकर पहुंचे। विजयनगर एसीपी ने देर रात कनाडिया थाना क्षेत्र के मिस्टर स्कल पब में छापा मारा। पहले तो आईपीएस ने गेट बंद किया और ताकि कोई बाहर न जा सकें उसके बाद पार्टी बंद करवाई। इस दौरान कई युवक युवतियां पार्टी में झूमते मिले। जिसके बाद सभी के खिलाफ एसीपी के निर्देश पर एफआईआर दर्ज किया गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.