Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
संभागायुक्त श्री आशीष सिंह ने 4 ग्रामों में VHSND सत्रों का किया निरीक्षण, उच्च जोखिम गर्भवती महिलाओ... हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिले में विभिन्न आयोजन होंगे व्यापक, जनभागीदारी के साथ आयोजन के दिए निर्द... कवर्धा में नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़: ₹12.50 लाख के जाली नोट, टाटा पंच EV कार और प्रिंटर के साथ 3 ग... पचमढ़ी नागद्वारी मेले में दो दिन में पहुंचे 2 लाख श्रद्धालु: अव्यवस्थाओं से आक्रोशित भीड़ का हंगामा,... छतरपुर में सनसनी: मशहूर व्यापारी के इंजीनियर बेटे की रेलवे ट्रैक किनारे मिली संदिग्ध लाश, वर्क फ्रॉम... बुरहानपुर में 'वेस्ट से बेस्ट' की अनूठी मिसाल, केले के तनों से महिलाओं ने बनाईं ईको-फ्रेंडली राखियां विदिशा में बेतवा नदी के उफान से बिगड़े हालात, चरणतीर्थ घाट डूबा; शिव मंदिर में फंसे 3 बेजुबान जबलपुर में स्वास्थ्य विभाग को मिली ऐतिहासिक सफलता, नई थेरेपी से एड्स पीड़ित माताओं के 13 बच्चे बने ए... ग्वालियर के श्मशान घाटों में खत्म होगी मनमानी: अब तय रेट पर मिलेंगे कंडे और लकड़ी, नगर निगम का बड़ा ... मध्य प्रदेश में लगेगा नेशनल सोयाबीन रिसर्च इंस्टीट्यूट, भोपाल-विदिशा मार्ग होगा 4-लेन; MP कैबिनेट के...

बंदर ने दूसरी कक्षा के बच्चे के हाथ-पैर पर नोचा, स्कूल संचालक पर केस दर्ज

25

इंदौर। निजी स्कूल की दूसरी कक्षा के बच्चे को बंदर ने नोच लिया। पुलिस ने स्कूल संचालक के विरुद्ध केस दर्ज किया। स्वजन का आरोप है कि बंदर संचालक द्वारा पाल रखा है। उसने खाने के लिए झपट्टा मारा और बच्चे की हथेली, अंगुलियां और कलाई पर बुरी तरह काट लिया।

घटना बाणगंगा थाना अंतर्गत आने वाले भवानी नगर की है। मगरखेड़ा निवासी ताराचंद परमार (मिस्त्री) ने ज्ञानगंगा स्कूल के संचालक के विरुद्ध एफआइआर दर्ज करवाई है। ताराचंद का 12 वर्षीय बेटा जयदीप स्कूल में दूसरी कक्षा में पढ़ता है। शुक्रवार सुबह करीब 10.30 बजे मध्यांतर में खाना खाने के लिए स्कूल की छत पर गया था। जयदीप ने जैसे ही लंच बाक्स खोला बंदर उस पर झपट पड़ा। उसने बच्चे को बुरी तरह नोचा।

ताराचंद के मुताबिक, बच्चे की मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं है। वह बेहोश होकर गिर गया था। स्कूल प्रबंधन ने उसे घंटों बाद सूचना दी और गुमराह करने की कोशिश की। उससे कहा कि बच्चा गिरने से घायल हुआ है। छोटे बेटे राजदीप ने बताया कि जयदीप को बंदर ने काटा है। स्कूल के स्टाफ ने बताया कि जिस बंदर ने काटा उसे संचालक ने ही पाल रखा है। टीआइ लोकेशसिंह भदौरिया के मुताबिक आरोपित ने जीवजंतु को संभालने में लापरवाही की है। मामले में छह माह के कारावास या अर्थदंड का प्रावधान है।

स्कूल के शिक्षक रामराज्य सिंह के मुताबिक, करीब छह महीने पूर्व बंदर घायल अवस्था में मिला था। उसका उपचार करवाया और शनिवार-मंगलवार पूजा करने लगे। बच्चा बंदर के साथ खेलने की मंशा से चला गया था। स्कूल प्रबंधन ने ही उसका उपचार करवाया है। घटना के बाद विवाद की स्थिति न हो इसलिए पशु प्रेमी संस्था की सहायता से बंदर को वन विभाग के सुपुर्द कर दिया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.