Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 का शेड्यूल: जानें फॉर्म भरने और फीस ज... Sonari Police Station Case: पूनम अरोड़ा, सन्नी और सक्षम अरोड़ा के खिलाफ प्राथमिकी, व्हाट्सएप चैट और ... Singrauli Collector Initiative: एलन और आदित्य बिड़ला ग्रुप के सहयोग से छात्रों को मिलेगी सौगात, दूरद... Rahul Gandhi vs ECI: वोट चोरी के मुद्दे पर चुनाव आयोग जाने से रोके गए राहुल गांधी, पुलिस ने कई नेताओ... Prayagraj Poster Politics: दलित-पिछड़ा साथ चलेगा और फिर बनेगी योगी-मोदी की सरकार, चुनाव से पहले शहर ... Moradabad Police Action: आरोपी अरबाज खान गिरफ्तार और जेल भेजा गया, युवती को गांव के बाहर छोड़कर हुआ ... Allahabad HC Verdict: मां के साथ नहीं रहना चाहती थी बेटी, कोर्ट ने बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका को किया... Ruchi Vira on Yogi Adityanath: अखिलेश यादव के विकास कार्यों पर मांगे जाएंगे वोट, ओवैसी और संजय निषाद... Vikram Patna Crime Update: आपसी नोकझोंक के बाद सनसनीखेज वारदात, एफएसएल टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्... Rajasthan Crime Update: पाली में ट्रांसपोर्ट नगर के पास ढाबे पर खूनी संघर्ष, कर्मचारियों से मारपीट क...

इंतजार खत्म! EC आज करेगा लोकसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान, MP में कितने चरणों में चुनाव?

84

केंद्रीय चुनाव आयोग आज यानि 16 मार्च को लोकसभा चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान करने जा रहा है. भारत निर्वाचन आयोग ने ऑफिसियल हैंडल एक्स पर पोस्ट करके बताया था कि शनिवार दोपहर 3 बजे तक प्रेस कांफ्रेंस करेंगे, जिसमें माना जा रहा है कि लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान किया जाएगा. सूत्रों के अनुसार इस बार पूरे देश में लोकसभा चुनाव को 7 चरणों में कराने की योजना है, लेकिन मध्य प्रदेश में एक ही चरण में चुनाव कराए जाने की संभावना प्रबल है.

बता दें कि मध्यप्रदेश में लोकसभा की कुल 29 सीटें हैं. इन सभी सीटों पर एक ही चरण में यानी एक ही तारीख पर मतदान कराया जा सकता है. अब तक बीजेपी ने इन सभी 29 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है लेकिन कांग्रेस अब तक सिर्फ 10 सीटों पर ही अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है.

माना जा रहा है कि लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान करते ही कांग्रेस भी मध्यप्रदेश की बाकी बची 18 लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों की घाेषणा कर देगी. सूत्रों के मुताबिक, अप्रैल के दूसरे सप्ताह से लोकसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग कराई जा सकती है.

तारीखों के ऐलान के साथ ही देश में लग जाएगी आचार संहिता

शनिवार को दोपहर 3 बजे जैसे ही निर्वाचन आयोग चुनाव की तारीखों का ऐलान होते ही देश और मध्य प्रदेश में आदर्श आचार संहिता लग जाएगी. आचार संहिता लगते ही सभी सरकारी कार्यक्रम के उद्घाटन और शिलान्यास पर रोक लग जाएगी. चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने कई महत्वपूर्ण फैसले किए हैं. बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही पार्टियां अपनी-अपनी चुनावी रणनीतियों के साथ मैदान में उतर चुकी हैं.

7 चरण में हुए थे पिछले लोकसभा चुनाव

लोकसभा चुनाव 2019 के सात चरणों में संपन्न हुए थे. ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि इस बार भी चुनाव 7 चरणों में कराए जा सकते हैं. पिछले चुनाव में पहले चरण का मतदान 11 अप्रैल और आखिरी दौर का मतदान 19 मई को हुआ था. 2019 में 11 अप्रैल , 18 अप्रैल, 23 अप्रैल, 29 अप्रैल, 6 मई, 12 मई और 19 मई को वोटिंग की गई थी. चुनाव के परिणाम 23 मई को घोषित कि गए थे. मध्य प्रदेश की 29 सीटों में से 28 सीटों पर बीजेपी का कब्जा है, जबकि छिंदवाड़ा एकमात्र लोकसभा सीट है, जहां से कांग्रेस के सांसद हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.