Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

ओपिनियन पोल में UP में NDA को बंपर जीत, INDIA गठबंधन को लग सकता है बड़ा झटका

38

आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में उत्तर प्रदेश में एनडीए को बड़ी बढ़त मिलती दिख रही है. PEOPLES INSIGHT, POLSTRAT के ओपिनियन पोल में एनडीए को 80 में से 73 सीटें मिलती नजर आ रही हैं. इनमें अकेले बीजेपी को 70 सीटों पर जीत मिल सकती है. वहीं आरएलडी को 2, अपना दल को 1 सीट मिल सकती है. एनडीए के मुकाबले इंडिया गठबंधन को 80 में महज 7 सीटों पर संतोष करना पड़ सकता है. इन 7 सीटों में समाजवादी पार्टी को 6 और वहीं कांग्रेस पार्टी को केवल 1 सीट मिल सकती है.

ओपिनियन पोल में वोट शेयरिंग को लेकर भी बड़ा आंकड़ा जारी किया गया है. सर्वे के आधार पर उत्तर प्रदेश में बीजेपी को 52.81 फीसदी वोट शेयरिंग मिल सकती है. वहीं समाजवादी पार्टी को महज 27 फीसदी वोट शेयरिंग मिल सकती है. इन दोनों दलों के अलावा बीएसपी को 8.56 फीसदी वोट शेयर मिल सकता है. ओपिनियन पोल में मायावती की पार्टी बीएसपी को इस लोकसभा चुनाव में एक भी सीट मिलने का अनुमान नहीं जताया गया है.

2019 के मुकाबले बढ़ सकता है बीजेपी का ग्राफ

पिछले 2019 के लोकसभा चुनाव की बात की जाए तो उत्तर प्रदेश में बीजेपी को 62, बीएसपी को 10, एसपी को 5, अपना दल (एस) को 2 और कांग्रेस को 1 सीट मिली थी. इस आधार पर इस ओपिनियन पोल में ना केवल बीजेपी बल्कि एनडीए का ग्राफ बढ़ता दिख रहा है.

यूपी में 400 पार का नारे का दिख रहा है असर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिछले कुछ समय से जिस तरह से अबकी बार 400 पार का नारा बुलंद किया है, उसका असर यहां भी नजर आ रहा है. उत्तर प्रदेश में बीजेपी सरकार के विकास कार्यों के अलावा खासतौर पर अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण से पार्टी को फायदा होता दिख रहा है. वहीं दूसरी तरफ विपक्षी दलों की एकजुटता की सारी कवायद नाकाम होती दिख रही है.

हालांकि विपक्षी दलों में समाजवादी पार्टी को पिछले लोकसभा चुनाव के मुकाबले 2 सीटों का फायदा होता दिख रहा है और कांग्रेस पार्टी अपने पिछले आंकड़े को मेंटेन करती दिख रही है. लेकिन बीएसपी को कोई सीट नहीं मिलती दिख रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.