Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जींद जिला जेल में कैदी की आत्महत्या का मामला: 2 DSP, हवलदार समेत 7 लोगों पर FIR दर्ज; परिजनों के हंग... 11 साल बाद बने संगठन के साथ ही सिरसा कांग्रेस में उभरी अंदरूनी खींचतान, बेनीवाल और सेतिया में जुबानी... हरियाणा में बिना मान्यता प्राप्त 693 निजी स्कूलों पर गिरेगी गाज! DEO से मांगी बंद कराए गए स्कूलों की... हरियाणा कांग्रेस में आंतरिक कलह तेज: विधायक गोकुल सेतिया ने पूर्व सांसद बिजेंद्र सिंह को दी खुली चुन... समालखा में महिला की संदिग्ध मौत पर अस्पताल में बवाल: पुलिस पर सुसाइड नोट में आरोप, परिजनों का पोस्टम... नारनौल में दर्दनाक हादसा! खासपुर के पास नहर में नहाने उतरे दो किशोर डूबे, दोनों की मौत से गाँव में म... हरियाणा में कॉमनवेल्थ विजेताओं का सम्मान समारोह स्थगित: PM नरेंद्र मोदी से मुलाकात के कारण लिया गया ... हरिद्वार में भीषण सड़क हादसा! फरीदाबाद से कांवड़ लेने गए 3 दोस्तों की बाइक को बस ने मारी टक्कर, 1 की... हरियाणा सरकार का बड़ा एक्शन! 17 IAS और 7 HCS अधिकारियों के ट्रांसफर, जानें किसे मिली कौन सी जिम्मेदा... खेलों का 'पावरहाउस' हरियाणा: 2% आबादी वाले राज्य का देश के 1/3 अंतर्राष्ट्रीय पदकों पर दबदबा

चोरी करने घर में घुसे पड़ोसी ने 12 साल के बच्चे पर किया हमला , 26 बार चाकू मारे , हालत गंभीर ग्वालियर रेफर…

36

छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में पड़ोसी युवक ने 12 साल के बच्चे पर चाकू से हमला कर दिया। बच्चे के गर्दन, पेट और सिर और सीने में गंभीर चोट आई है। परिजन बच्चे को अस्पताल ले गए। यहां से डॉक्टर ने उसकी हालत को देखते हुए ग्वालियर रेफर कर दिया है। आपको बता दें की यह पूरी घटना छतरपुर के नारायण बाग पहाड़िया क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि पड़ोसी चोरी करने की नीयत से घर में घुसा था। जब 12 साल के बच्चे ने उसे देख लिया तो आरोपी ने चाकू से उस पर हमला कर दिया।।

समर 5 वीं कक्षा का छात्र है और वह अपनी बुआ सुमन अहिरवार के यहां पर रहकर पढ़ाई कर रहा है। पड़ोसी चोरी करने की नीयत से घर में घुसा था आरोपी का नाम अरबाज खान है अरबाज को जब समर ने चोरी करने से रोका तो अरबाज ने समर पर हमला कर दिया। जब बच्चे पर आरोपी ने हमला किया तब घर पर कोई नहीं था। बताया जा रहा है कि आरोपी नशा करने का आदी है इसके कारण वह चोरियां करता है। पुलिस ने आरोपी अरबाज खान के खिलाफ थाना सिविल लाइन में केस दर्ज कर लिया है, पुलिस अभी उसकी तलाश कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.