Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Indore Spiritual Update: 81 साल बाद बना ऐसा अद्भुत योग, शहरभर में 1200 से अधिक स्वजन करेंगे पूर्वजों... MP Crime Update: बैसाखी के सहारे एसपी कार्यालय पहुंचे घायल ग्रामीण, पुलिस पर मामले में गंभीर धाराएं ... Indore Cyber and Police Update: खजराना थाना पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई, गुम हुए महंगे स्मार्टफोन उन... MP Conversion Case: दमोह में एक ही परिवार की आईडी से जुड़े बच्चों के नाम, पुलिस ने मुख्य आरोपी को दब... Uttar Pradesh Teacher Suspended: इटावा में सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल की करतूत, छात्र का मजाक उड़ाने ... RTU Kota News: हॉस्टल में बीटेक छात्र की संदिग्ध मौत पर बवाल, पुलिस ने प्रदर्शनकारी छात्रों पर किया ... Madhya Pradesh News: कार्य में गंभीर उदासीनता पर गिरी गाज, बड़वानी में कलेक्टर के निर्देश पर सख्त का... IMD Weather Forecast: उत्तर से लेकर दक्षिण भारत तक बारिश की चेतावनी, जानें अपने राज्य के मौसम का हाल Bhopal Police Action: नई साइट दिखाने के बहाने किडनैपिंग, आरोपियों ने खाते में ट्रांसफर करवाए 50 हजार... Panna Sidhi Train Service: पश्चिम मध्य रेल ने भेजा प्रस्ताव, विंध्य के इन दो जिलों में जल्द शुरू होग...

खुद उल्टी दिशा में कार लेकर आई महिला, टक्कर हुई तो युवक को जूतों से पीटा

41

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक हैरान करने वाली घटना हुई है. यहां सीमा सुरक्षा बल के आईजी ऑफिस में तैनात एक महिला पहले खुद रांग साइड कार चलाते हुए आई और जब सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई तो युवक पर सरेआम जूते बरसाए. इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल होने सरेआम एक युवक की पिटाई की. इस घटना से पीड़ित युवक अवसादग्रस्त हो गया है. उसने वारदात के संबंध में लखनऊ के विभूतिखंड थाने में तहरीर दी है.

पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है. विभूतिखंड थाना पुलिस के मुताबिक यह वारदात कमता क्षेत्र चौराहे के पास बुधवार की दोपहर का है. पीड़ित युवक ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि वह अपनी सही दिशा में जा रहा था. अचानक रांग साइड से और तेजी गति से कार चलाते हुए महिला आ गई. ऐसे में दोनों गाड़ियां आपस में टकरा गई. इसी बात पर महिला ने गुस्से में आकर पहले तो गाली गलौज की और उसने जब विरोध किया तो आरोपी महिला ने उसके साथ मारपीट की.

वीडियो में दिखी महिला की गुंडई

वायरल वीडियो में भी साफ नजर आ रहा है कि महिला कैसे पीड़ित को बाइक पर से खींच कर जूतों से पीट रही है. पुलिस के मुताबिक वायरल वीडियो के आधार पर महिला की पहचान कर ली गई है. महिला सीमा सुरक्षा बल के आईजी आफिस में तैनात महिला कर्मचारी सुनीता कुमारी पत्नी सुरेन्द्र है. पुलिस ने इस वारदात के संबंध में पूछताछ के लिए उसे थाने में तलब किया है.

महिला को ट्रोल कर रहे हैं लोग

उसके बयान दर्ज करने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई होगी. उधर, सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहे वीडियो पर लोग तरह तरह के कमेंट करने लगे हैं. कई लोगों ने इस वारदात के पीछे पुलिस की लापरवाही बताई है. कहा कि लखनऊ में रांग साइड चलने वालों पर नकेल कसने का कोई इंतजाम नहीं है. वहीं कई लोगों ने महिला को ट्रोल करते हुए लिखा है कि उल्टा चोर कोतवाल को डांटे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.