Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

इंदौर सराफा बाजार सहित रतलाम व उज्जैन में क्या है सोने-चांदी के भाव जाने यहां

64

इंदौर: । मजबूत अमेरिकी मुद्रास्फीति रीडिंग के बाद लंबे समय तक ब्याज दरों में बढ़ोतरी की आशंका बनी रहने के कारण अंतरराष्ट्रीय बुलियन वायदा मार्केट में सोना रिकार्ड ऊंचाई से नीचे गिर गया। बुधवार को कामेक्स पर सोना 23 डालर टूटकर 2161 डालर प्रति औंस और चांदी 23 सेंट घटकर 24.22 डालर प्रति औंस पर कारोबार करती देखी गई।

इधर, भारतीय बाजारों में आटीजीएस में सोना 330 रुपये घटकर 67000 रुपये रह गया जबकि नकद में लेवाली सटोरियों की रुचि होने के कारण सोना केडबरी नकद में 100 रुपये और बढ़कर 65450 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। इन दिनों नकद और आरटीजीएस में सोने के दामों में अंतर बढ़ जाने से नकद का कारोबार खूब हो रहा है।

इधर, चांदी में भी लेवाली समर्थन कमजोर मिलने के कारण कीमतों में गिरावट रही। चांदी चौरसा 350 रुपये घटकर 72900 रुपये प्रति किलो रह गई। सोने के लिए खराब संकेत है, साथ ही अमेरिकी अर्थव्यवस्था में मजबूती के कारण सुरक्षित मांग वाली पीली धातु में भी कमी आने की संभावना है लेकिन 2024 में अब तक सोने के दाम मजबूत बढ़त पर बने हुई है। सोने और अन्य कीमती धातुओं पर भी रातोंरात डालर और अमेरिकी ट्रेजरी पैदावार में मजबूती का दबाव पड़ा।

 

कामेक्स सोना ऊपर में 2161 नीचे में 2155 डालर प्रति औंस और चांदी ऊपर में 24.22 नीचे में 24.06 डालर प्रति औंस पर कारोबार करता देखा गया।
Indore Sarafa Bazar: इंदौर सराफा बाजार में सोने-चांदी के बंद भाव
इंदौर में सोना केडबरी रवा नकद में 65450 सोना (आरटीजीएस) 67000 सोना (91.60 कैरेट) 61370 रुपये प्रति दस ग्राम बोला गया। मंगलवार को सोना 65350 रुपये पर बंद हुआ था। चांदी चौरसा 72900 चांदी टंच 73100 चांदी चौरसा (आरटीजीएस) 73700 रुपये प्रति किलो बोली गई। मंगलवार को चांदी 73250 रुपये पर बंद हुई थी।
Ujjain Sarafa Bazar: उज्जैन सराफा बाजार में सोने-चांदी के बंद भाव
उज्जैन सराफा में सोना स्टैंडर्ड 65550, सोना रवा 65450, चांदी पाट 73200, चांदी टंच 73100, सिक्का 800 रुपये प्रति नग।
Ratlam Sarafa Bazar: रतलाम सराफा बाजार में सोने-चांदी के बंद भाव
रतलाम सराफा में चांदी चौरसा 74000, टंच 74100, सोना स्टैंडर्ड 67000 रवा 66950 रुपये। (आरटीजीएस भाव)।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.