Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Bhiwadi Factory Blast: भिवाड़ी में कपड़े की फैक्ट्री में चल रहा था पटाखों का अवैध काम, धमाके में 7 क... Crime News: शादी की बात करने पहुंचे बॉयफ्रेंड पर भाइयों का खौफनाक हमला, ब्लेड से रेता गला; लगे 18 टा... MP Congress Recruitment: मध्य प्रदेश कांग्रेस में प्रवक्ताओं की भर्ती, 'टैलेंट हंट' के जरिए मिलेगी न... Jodhpur Sadhvi Prem Baisa Case: साध्वी प्रेम बाईसा की मौत मामले में 20 दिन बाद FIR दर्ज, कंपाउंडर पर... Delhi Zoo Animal Adoption: अब आप भी गोद ले सकते हैं बाघ और हिरण, दिल्ली चिड़ियाघर ने जारी की जानवरों... Weather Update 2026: दिल्ली में अगले 24 घंटे में बारिश का 'Yellow Alert', पहाड़ों पर बर्फबारी का दौर... Falgun Amavasya 2026: फाल्गुन अमावस्या पर पितरों को कैसे करें प्रसन्न? राशि अनुसार दान से चमक जाएगी ... झांसी में खौफनाक वारदात: होटल मैनेजर को बेल्टों से 40 बार बेरहमी से पीटा, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान! 'कुर्सी के लायक नहीं राहुल गांधी...' नवजोत कौर सिद्धू का कांग्रेस नेतृत्व पर तीखा हमला, लगाए गंभीर आ... Surya Grahan 2026: साल का पहला सूर्य ग्रहण, इन 4 राशियों के लिए होगा बेहद भारी, जानें शुभ-अशुभ फल

तिहाड़ से आएगी बारात, सुरक्षा में 4 राज्यों की पुलिस, बारकोड से एंट्री… काला जठेड़ी की शादी में हर मेहमान पर रहेगी पैनी नजर

26

दिल्ली में एक ऐसी शादी होने जा रही है, जो बेहद अनोखी होगी. यह खास शादी दूल्हा और दुल्हन को लेकर चर्चाओं में है. दूल्हा तिहाड़ जेल से बारात लेकर आएगा. इस शादी में मेहमान कम और पुलिस ज्यादा नजर आएगी. सूत्रों की मानें तो इस खास शादी पर 4 राज्यों की पुलिस और सेंट्रल एजेंसियों की नजर बनी हुई है. यह शादी है गैंगस्टर काला जठेड़ी और लेडी डॉन अनुराधा की. शादी 12 मार्च को होने जा रही है. यह दिल्ली के द्वारका में स्थित संतोष मैरिज गार्डन में संपन्न होनी है.

शादी के लिए मैरिज गार्डन को तैयार किया जा चुका है. शादी में शामिल होने वाले मेहमानों की लिस्ट भी फाइनल हो चुकी है. करीब 200 मेहमानों का इस शादी में शामिल होना बताया जा रहा है. मैरिज गार्डन में मेहमानों की एंट्री के लिए बार कोड जारी किया गया है. पूरे पंडाल को फुलप्रूफ सुरक्षा दी गई है. यहां दिल्ली की लोकल पुलिस के आलवा स्पेशल सेल, क्राइम ब्रांच और स्पेशल स्टाफ को तैनात किया जा रहा है.

गैंगस्टर काला जठेड़ी और लेडी डॉन अनुराधा की शादी

गैंगस्टर काला जठेड़ी और लेडी डॉन अनुराधा की शादी को लेकर सुरक्षा के कढ़े इंतजाम किए गए हैं. शादी के प्रोग्राम में गैंगवार होने की आशंका को लेकर पुलिस चौकन्नी नजर आ रही है. पुलिस सभी पर विशेष नजर रखे हुए है. बीते रविवार को पुलिस ने मैरिज गार्डन के करीब से काला जठेड़ी के पांच शूटरों को गिरफ्तार किया था. उनके पास से सॉफिस्टिकेटेड हथियार बरामद हुए थे. बताया जा रहा है कि गैंगस्टर काला जठेड़ी को कई गैंग से जान का खतरा है.

सुरक्षा के हैं पूरे इंतजाम

शादी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं. मैरिज गार्डन को फूलों से सजाया जा रहा है. गैंगस्टर दूल्हा काला जठेड़ी और लेडी डॉन दुल्हन अनुराधा के वरमाला प्रोग्राम हैड्रोलिक क्रेन के जरिए किया जाएगा. दोनों के लिए खूबसूरत स्टेज बनाई गई है जिसे आकर्षक तरीके से सजाया गया है. मैरिज गार्डन को सीसीटीवी कैमरों से लैस किया गया है. इन्हें मॉनिटर करने के लिए कंट्रोल रूम भी बनाया गया है. शादी में शमिल होने वाले सभी मेहमानों पर सीसीटीवी कैमरों से पैनी नजर रखी जाएगी. वहीं, मैरिज गार्डन में दाखिल होने के लिए प्रत्येक शख्स को मेटल डिटेक्टर से होकर गुजरना होगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.