Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
हैदराबाद से पैदल चलने के तनाव में बेकाबू हुआ था हाथी! इंदौर पुलिस की कार्रवाई, महावत गिरफ्तार ग्वालियर में MITS की बीटेक छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सहेली को वाट्सऐप पर भेजा "बाय" और लिखा म... मंडला में इंसानियत की दर्दनाक मिसाल: पालतू मुर्गे को बचाने 30 फीट गहरे कुएं में उतरे बुजुर्ग, डूबने ... प्रथम विश्व युद्ध में ब्रिटिश हुकूमत को दिया था ₹35 हजार का कर्ज! सीहोर के परिवार को ब्रिटेन सरकार न... इंदौर पुलिस में हड़कंप: फर्जी गवाह और विवेचना में लापरवाही पर पूर्व थाना प्रभारी दिनेश वर्मा का डिमो... मध्य प्रदेश: श्रीकृष्ण की 64 कलाओं और 14 विद्याओं से निखरेगी Gen Z प्रतिभा, ₹1 लाख छात्रवृत्ति पर छि... इंदौर में कलयुगी बेटी की करतूत: मां के खाते से उड़ाए मृत पिता के ₹80 लाख, कोर्ट के आदेश पर बेटी-दामा... वेस्टइंडीज का 26 साल पुराना सपना टूटा! Port of Spain टेस्ट में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, बाबर-शफीक ... राजपाल यादव की बढ़ीं मुश्किलें: शाहजहांपुर की दो संपत्तियां होंगी नीलाम, सेंट्रल बैंक का ₹16.61 करोड... पाकिस्तान में नेताओं के झूठे हलफनामे पर कसेगा शिकंजा: चुनाव आयोग बदलने जा रहा है 2017 के कड़े नियम

संदेशखाली मामलाः शाहजहां शेख की गिरफ्तारी पहले क्यों नहीं की गईं? सुप्रीम कोर्ट ने बंगाल सरकार से पूछा

77

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली मामले पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई शुरू हो गई है. इस दौरान पश्चिम बंगाल सरकार ने दलील देते हुए कहा है कि हमारी ओर से तत्काल कदम उठाया गया है. दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों पर हमले के मामले में सीबीआई जांच का निर्देश देने वाले कलकत्ता हाई कोर्ट के आदेश के खिलाफ पश्चिम बंगाल सरकार की याचिका पर सुनवाई की है. कलकत्ता हाईकोर्ट ने सीबीआई जांच का आदेश दिया था.

सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल सरकार से पूछा कि शाहजहां शेख को इतने दिनों तक गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया? राज्य सरकार ने कहा कि सात गिरफ्तारी हुईं थी, सिर्फ एक गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी. जस्टिस मेहता ने कहा कि राज्य पुलिस को जांच से आरोपपत्र दाखिल करने में कितना समय लगता है. ईडी के वकील एसवी राजू ने बताया कि ईडी अधिकारियों को पीटा गया, जब वह एक घोटाला मामले की जांच कर रहे थे.

ईडी ने कहा कि मुख्य आरोपी शेख शाहजहां ने एक एफआईआर भी दर्ज कराई है, जो पीटे गए अधिकारियों के खिलाफ थी. इस मामले में पुलिस की भूमिका बहुत खराब थी. मुख्य आरोपी को सीबीआई को सौंपने में बड़ी हीला-हवाली की गई.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.