Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

कांग्रेस को एक और झटका, पूर्व विधायक अरुणोदय चौबे और शिव प्रकाश बागरी भाजपा में शामिल

38

भोपाल: कांग्रेस पार्टी छोड़कर भाजपा में कांग्रेस नेताओं के आने का सिलसिला लगातार जारी है। लोकसभा चुनाव से पहले कई नेताओं ने भाजपा ज्वाइन कर ली है। इसी कड़ी में सोमवार को कांग्रेस के पूर्व विधायक अरुणोदय चौबे और शिव प्रकाश बागरी ने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की।

भारतीय जनता पार्टी, प्रदेश कार्यालय में मुख्मयंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा एवं न्यू ज्वॉइनिंग टोली के प्रदेश संयोजक डॉ. नरोत्तम मिश्रा के समक्ष सोमवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक अरूणोदय चौबे, गुन्नौर पूर्व विधायक शिवदयाल बागरी एवं अलिराजपुर जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष कमरूद्दीन सहित कांग्रेस के नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकास कार्यों से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने अंगवस्त्र पहनाकर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर प्रदेश शासन के मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, नागरसिंह चौहान, पार्टी की प्रदेश मंत्री लता वानखेड़े, विधायक शैलेन्द्र जैन, प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल, सागर जिला अध्यक्ष गौरव सिरौठिया उपस्थित रहे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.