Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

सुरेश पचौरी के भाजपा में जाने के बाद गुना में खुश हुए कांग्रेसी, जमकर बांटी मिठाइयां…

27

गुना। कांग्रेस नेता सुरेश पचोरी द्वारा भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता लेने के बाद मध्य प्रदेश के गुना जिले में कांग्रेस नेताओं ने जमकर खुशियां मनाई है और एक दूसरे को मिठाई भी बांटी गई। आपको बता दें कि कांग्रेस नेताओं का कहना है कि सुरेश पचौरी जमीनी नेता नहीं थे। इसलिए उनके कांग्रेस छोड़कर जाने से कांग्रेस कमजोर नहीं होगी। आपको बता दें की सुरेश पचौरी ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा की सदस्यता ले ली है।

भाजपा का कहना है कि यह कांग्रेस के लिए बहुत बड़ा झटका है। लेकिन कांग्रेस नेताओं का कहना है कि कांग्रेस का कचरा भाजपा में जा रहा है। सुरेश पचौरी के कांग्रेस छोड़कर भाजपा में जाने के बाद गुना में कांग्रेस जिला अध्यक्ष मेहरबान सिंह धाकड़ के कार्यालय पर सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर खुशियां मनाई और मिठाइयां बांटी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मेहरबान सिंह धाकड़ का कहना था कि जिन लोगों का जन आधार ही नहीं है जो कभी एक चुनाव नहीं जीते और जो नेता कांग्रेस के बड़े नेताओं के लिए रुकावट पैदा करते हैं उनका भाजपा में जाना ही अच्छा है।

मेहरबान सिंह धाकड़ ने दावा किया है कि कांग्रेस पार्टी के पास कार्यकर्ताओं की कोई कमी नहीं है। अगर कोई कार्यकर्ता भाजपा में जाता है तो सैकड़ो की संख्या में कांग्रेस से नए कार्यकर्ता जुड़ जाते हैं। मेहरबान सिंह धाकड़ ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कचरामय पार्टी होती जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.