Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 का शेड्यूल: जानें फॉर्म भरने और फीस ज... Sonari Police Station Case: पूनम अरोड़ा, सन्नी और सक्षम अरोड़ा के खिलाफ प्राथमिकी, व्हाट्सएप चैट और ... Singrauli Collector Initiative: एलन और आदित्य बिड़ला ग्रुप के सहयोग से छात्रों को मिलेगी सौगात, दूरद... Rahul Gandhi vs ECI: वोट चोरी के मुद्दे पर चुनाव आयोग जाने से रोके गए राहुल गांधी, पुलिस ने कई नेताओ... Prayagraj Poster Politics: दलित-पिछड़ा साथ चलेगा और फिर बनेगी योगी-मोदी की सरकार, चुनाव से पहले शहर ... Moradabad Police Action: आरोपी अरबाज खान गिरफ्तार और जेल भेजा गया, युवती को गांव के बाहर छोड़कर हुआ ... Allahabad HC Verdict: मां के साथ नहीं रहना चाहती थी बेटी, कोर्ट ने बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका को किया... Ruchi Vira on Yogi Adityanath: अखिलेश यादव के विकास कार्यों पर मांगे जाएंगे वोट, ओवैसी और संजय निषाद... Vikram Patna Crime Update: आपसी नोकझोंक के बाद सनसनीखेज वारदात, एफएसएल टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्... Rajasthan Crime Update: पाली में ट्रांसपोर्ट नगर के पास ढाबे पर खूनी संघर्ष, कर्मचारियों से मारपीट क...

पटना: लालू यादव के करीबी सुभाष यादव के ठिकानों पर ED की रेड

80

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अवैध रेत खनन मामले में शनिवार को बिहार की राजधानी पटना में लालू यादव के करीबी सुभाष यादव के ठिकानों पर तलाशी की. पटना, दानापुर से लेकर बिहटा तक ईडी की ये छापेमारी चल रही है. सुभाष यादव राष्ट्रीय जनता दल के टिकट पर लोकसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं. इससे पहले आयकर विभाग ने लालू यादव के करीबी पार्षद विनोद जयसवाल पर भी शिकंजा कसा था.

आरोप क्या है

राजद के नेता और लालू यादव के करीबी सुभाष यादव पर ईडी ने एक्शन लिया. आरोप है कि सुभाष यादव बिहार में अवैध बालू खनन का कारोबार चलाते हैं. सुभाष यादव ने 2019 के लोकसभा चुनाव में, सुभाष यादव ने झारखंड के चतरा से राजद उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा था, हालांकि, वो चुनाव हार गए थे. सुभाष यादव पटना के शाहपुर जिले के हेतनपुर गांव से है. वो ब्रॉडसन कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड नाम की कंपनी के मालिक हैं. शुक्रवार को बालू को लेकर ईडी ने नेता के ठिकानों पर जांच की थी.साथ ही बिहार पुलिस के द्वारा पहले दर्ज की गई कुछ एफआईआर से मनी लॉन्ड्रिंग का मामला भी उपजा है. बता दें, इससे पहले भी आयकर विभाग ने सुभाष यादव के ठिकानों पर छापेमारी की थी. 2018 में पटना, दिल्ली और धनबाद में कार्रवाई हुई थी.

MLC पर कसा था शिकंजा

राजद पर आयकर और ईडी का खतरा मंडरा रहा है. सुभाष यादव से पहले आयकर विभाग ने लालु यादव के करीबी और सीवान के पार्षद विनोद जयसवाल पर भी शिकंजा कसा था. कोलकाता से आयकर विभाग की टीम जांच के लिए पार्षद के घर आई थी. बताया जा रहा है कि विनोद जयसवाल की कोलकाता में शराब फैक्ट्री है. उनकी शराब फैक्ट्री की जांच में आयकर की टीम को गड़बड़ी मिली थी, जिसके बाद जांच शुरू की गई और फिर टीम कोलकाता से पटना पहुंची.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.