Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बदल जाएगा चांदनी चौक! अब नहीं दिखेगा बिजली के तारों का मकड़जाल, रेखा सरकार के इस नए प्लान से चमकेगी ... रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना: गैस रेगुलेटर ठीक करते ही भभकी आग, घर में मची चीख-पुकार और जिंदा जल गई... बड़ी खबर: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर कड़ा शिकंजा! मेडिकल रिपोर्ट में हुई यौन उत्पीड़न की पुष्टि... Kashmir News: कश्मीर में बदलाव की नई तस्वीर, बंदूक की जगह अब खिलाड़ियों के स्किइंग बोर्ड दिखा रहे है... खौफनाक सच! जिस एक्सप्रेसवे पर दौड़ती हैं गाड़ियां, उसके नीचे दफन है मासूम टिल्लू; 6 साल बाद पिता ने ... Ajit Pawar Death Case: अजित पवार मौत मामला: हादसा या बड़ी साजिश? CID जांच में अब तक हुए ये बड़े खुला... Crime News: नौकरानी ने रची ‘स्पेशल 26’ वाली कहानी, ED की फर्जी रेड डालकर साफ कर दिया मालिक का घर Justice For Tillu: मासूम टिल्लू केस: 100 DNA टेस्ट के बाद अब NHAI और मौसम विभाग से मांगी गई मदद, क्य... बड़ी खबर: AI समिट के खिलाफ प्रदर्शन करने वालों पर दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन! 5 आरोपियों की रिमांड प... अजब-गजब: 37 साल से नहीं सोए और 16 साल तक रहे मौन! बागपत के इस पुजारी की तपस्या देख विज्ञान भी हैरान

यूपी के लिए कांग्रेस ने चुनाव कमेटी का किया गठन, राजनीतिक मामलों पर लेगी निर्णय

34

लखनऊ: कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश के लिए वरिष्ठ नेता अविनाश पांडे के संयोजन में राजनीतिक मामलों तथा प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की अध्यक्षता में चुनाव समिति का गठन किया है। इस समिति में यूपी कांग्रेस प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष समेत 42 नाम शामिल है। यह कमेटी यूपी में गठबंधन के साथ आगे बढ़ने पर निर्णय लेगी। साथ ही प्रत्याशी चयन से लेकर रैलियों और समन्वय के लिए कमेटी काम करेगी।

जानकारी के मुताबिक, पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने इन सब नाम को मंजूरी दी है। उन्होंने दोनों समितियों के पदाधिकारी को तत्काल प्रभाव से अपना काम शुरु करने के लिए कहा है। पार्टी ने वरिष्ठ नेता अविनाश पांडे के संयोजन में 42 सदस्यीय समिति का गठन किया है। इस समिति में अजय राय, मोहसिना किदवई, निर्मल खत्री, सलमान खुर्शीद, के एल पूनिया, राजीव शुक्ला, राशिद अल्वी, नसीमुद्दीन सिद्दीकी सहित 42 नेताओं को शामिल किया गया है। कांग्रेस महासचिव ने बताया कि अजय राय के नेतृत्व वाली चुनाव समिति में सलमान खुर्शीद, प्रमोद तिवारी, इमरान प्रतापगढ़ी, विवेक बंसल, बेगम नूर बानो, सुप्रिया श्रीनेत सहित 39 सदस्य शामिल है।

कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट
बता दें कि कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की है। पहली लिस्ट में राहुल गांधी समेत कई वीआईपी नेताओं को प्रत्याशी बनाया गया है। राहुल गांधी वायनाड सीट से चुनाव लड़ेंगे। सीईसी की बैठक में विचार-विमर्श के दौरान 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की कुल 60 लोकसभा सीटों पर चर्चा की गई। सीईसी की बैठक में विभिन्न स्क्रीनिंग कमेटी के बाद प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की गई है।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (Up Board) की 22 फरवरी को शुरू हुई हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षाएं आज यानी शनिवार को संपन्न हो जाएगी। परीक्षा के अंतिम दिन दोनों पालियों में दो लाख से अधिक परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे। नौ मार्च तक कुल 16 दिन तक यह परीक्षा चली। हालांकि परीक्षा के दौरान कई दिन गैप भी रहा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.