Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Mahashivratri 2026: दूल्हा बनकर निकले पातालेश्वर महादेव, माता पार्वती संग रचाया ब्याह; बारात में जमक... Indian Currency Update: अब भारतीय सिक्के पर दिखेगी 'वंदे भारत' ट्रेन, सरकार ने जारी किया 100 रुपये क... Mahakaleshwar Temple Decoration: 4 देशों के फूलों से महका महाकाल का दरबार, बेंगलुरु के 200 कलाकारों ... Ujjain Mahakal Darshan: महाशिवरात्रि पर 44 घंटे खुले रहेंगे बाबा महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा अद... Indian Navy Rescue: भारतीय नौसेना ने बीच समंदर में जापानी नाविक को किया एयरलिफ्ट, 200 किमी दूर से ऐस... Delhi EOL Vehicle News: दिल्ली में पुरानी गाड़ियों पर 'सर्जिकल स्ट्राइक', अब बिना नोटिस सीधे स्क्रैप... UP Politics: पूर्व मंत्री अनीस खान समेत 100 से ज्यादा दिग्गज आज थामेंगे सपा का दामन, अखिलेश यादव की ... Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद में रिश्तों का कत्ल, ढाई साल की बेटी से अश्लील हरकत करते पिता को मां... Kashi Vishwanath Mahashivratri 2026: काशी में उमड़ा भक्तों का सैलाब, 3 KM लंबी लाइन; जानें बाबा विश्... Uzma Khan Kanwar Yatra: मुराद पूरी हुई तो कांवड़ लेकर निकलीं उजमा खान, महादेव की भक्ति में लीन होकर ...

40 की उम्र में जवां रहेगी स्किन! एक्सपर्ट ने बताया क्या खाएं

27

हम जो भी खाते हैं, उसका असर हमारी स्किन पर भी देखने को मिलता है. त्वतचा को ग्लोइंग और सॉफ्ट बनाना हो, इसके लिए डाइट का खास ख्याल रखना जरूरी है. महिलाएं खासतौर पर अपनी स्किन का खूब ध्यान रखती हैं. इसके लिए वह तमाम ब्यूटी टिप्स को अपने रुटीन में शामिल करती हैं. एक्सपर्ट्स की मानें तो जवां दिखने के लिए अपनी डाइट में कुछ फूड्स को शामिल किया जाना जरूरी है.

इंटरनेशनल वुमेन्स डे के मौके पर हम यहां महिलाओं को खास डाइट प्लान बताने वाले हैं, जिसे फॉलो करके अपनी खूबसूरती को और बढ़ा सकती हैं. मोहिनी डोंगरे, सीनियर डाइटीशियन, नारायणा हॉस्पिटल, गुरुग्राम का कहना है कि ये सीक्रेट फूड आइटम्स रोजाना डाइट में शामिल करने से ग्लोइंग स्किन के साथ-साथकई हेल्थ बेनेफिट्स भी मिलेंगे.

हरी सब्जियां

डॉ. मोहिनी डोंगरे का कहना है किहरी सब्जियां हमारी हेल्थ के लिए संजीवनी से कम नहीं हैं. मेथी, सरसों का साग और पालक समेत तमाम ऐसी चीजें हैं- जो एंटी एजिंग फूड की श्रेमी में शामिल हैं. इन हरी सब्जियों में क्लोरोफिल, एंटीऑक्सीडेंट और पॉलीफेनॉल जैसे तत्व होते हैं जो स्किन को ढीला नहीं होने देते. इन्हें नियमित खाने से त्वचा मुलायम और ग्लोइंग बनती है.

अनार

अनार एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर फल है. इसे नियमित खाने से खून की कमी दूर होगी और चेहरे पर निखार भी आएगा. इसे खाने से ब्लड सर्कुलेशन ठीक तरीके से होता है. फाइन लाइन्स और डार्क स्पॉट्स से बचने के लिए अनार का जूस भी फायदेमंद है.

दही

दही में कैल्शियम और प्रोबायोटिक्स जैसी चीजें होती हैं, जो एंटी एजिंग फूड के तौर पर काम करते हैं. इसे डाइट में शामिल करने से आपकी स्किन के दाग-धब्बे दूर होंगे और त्वचा ग्लो करेगी.

नींबू

नींबू में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है. ये त्वचा में कोलेजन का उत्पादन बढ़ाता है. अपनी डाइट में रोजाना नींबू को शामिल करें. इससे आपकी त्वचा दाग-धब्बों से मुक्त होगी. गर्मियों के सीजन में आप नींबू पानी या इसे सलाद के तौर पर भी इस्तेमाल कर सकते हैं.

तरबूज

तरबूज खाने से हमारी त्वचा हाईड्रेट रहती है. गर्मियों के सीजन में शरीर में हाइड्रेशन को बरकरार रखने के लिए तरबूज को खाया जाता है. विटामिन सी से भरपूर तरबूज आपकी त्वचा को सूरज की यूवी किरणों से भी बचाने में मदद करता है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.