Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Tilak Nagar Slap Case Update: PWD मंत्री परवेश वर्मा के खिलाफ 5 शिकायतें दर्ज, लेकिन अभी तक कोई FIR ... Weather Forecast Today: मौसम का रौद्र रूप, उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य भारत समेत इन राज्यों में बरसे... Ujjain Road Widening: सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के बीच शाही मस्जिद हटाने पर हंगामा, पुलिस ने संभाला ... Raipur News: फिफ्टी परसेंट से ज्यादा संघर्ष के बाद रितेश पाल बने डांस रियलिटी शो के चैंपियन, मां के ... Gold and Silver Price Today: आज सोने और चांदी की कीमतों में बदलाव, जानिए क्या हैं आपके शहर के ताजा भ... देश की पहली LNG ट्रेन को अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी: गुजरात को मिली ₹1,542 करोड़ के रेलवे प्रोजेक्ट्... Assam Politics News: आशुतोष रांका को असम पुलिस ने लिया हिरासत में, CJP का आरोप- 'सच्चाई सामने लाने स... दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा पर लगा गंभीर आरोप: सड़क निरीक्षण के दौरान युवक को थप्पड़ मारने का वीडि... NEET पेपर लीक विवाद के बाद NTA का बड़ा फैसला: नए मुख्यालय में तैनात होंगे CISF जवान दिल्ली की अनधिकृत कॉलोनियों को 214 करोड़ की सौगात: 53 विकास कार्यों का मुख्यमंत्री ने किया शिलान्यास

जौनपुर: BJP नेता प्रमोद यादव की गोली मारकर हत्या, बाहुबली धनंजय सिंह की पत्नी के खिलाफ लड़ा था चुनाव

82

उत्तर प्रदेश के जौनपुर में बदमाशों ने भाजपा नेता प्रमोद यादव की गोली मारकर हत्या कर दी। हमले में मृतक भाजपा नेता प्रमोद 2012 के विधानसभा चुनाव में जौनपुर की मल्हनी सीट से बाहुबली धनंजय सिंह की पत्नी जागृति सिंह के खिलाफ BJP के टिकट पर चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में सपा के पारस नाथ यादव ने जीत हासिल की था, वहीं जागृति सिंह दूसरे नंबर पर रही थीं।

आपको बता दें कि यह घटना जिले के बक्सा थाना क्षेत्र के बोधापुर मोड़ की है। जहां बदमाशों ने बीजेपी नेता प्रमोद यादव को गोली मारी है। उन्हें घायल अवस्था में जिला अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। अभी तक इस हमले का आरोप किसी पर भी नहीं लगाया हैवहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

गौरतलब है कि बीते बुधवार को ही पूर्व सांसद और बाहुबली धनंजय सिंह को अपहरण और रंगदारी मामले में सात साल की सजा सुनाई गई है। इसके साथ ही एमपी-एमएलए कोर्ट ने उन पर 50 हजार का जुर्माना लगाया है। उन्हें मंगलवार को दोषी करार दिया गया था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.