Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के दिन चीनी और पाकिस्तानी हैकर्स के निशाने पर थी राम मंदिर वेबसाइट, भारत ने ऐसे फेल किया प्लान

36

22 जनवरी को जब देश अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के जश्न में डूबा हुआ था, उस वक्त देश की साइबर सेल समेत तमाम सुरक्षा एजेंसियां बड़े खतरे से निपट रही थीं. दरअसल राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दिन हैकर्स की नजर राममंदिर से जुड़ी तमाम वेबसाइट्स पर थी. हैकर्स ने कई बार उन्हें निशाना बनाने की कोशिश की लेकिन सरकार की चौकसी से बड़ी घटना होने से बच गई.

इस साल 22 जनवरी को जब देश राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम चल रहा था, ठीक उसी समय चीन और पाकिस्तान के हैकर्स की नजर राम मंदिर से जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर पर थी. सुरक्षा एजेंसियों से मिली जानकारी के मुताबिक हैकर्स ने राममंदिर, प्रसार भारती और उत्तर प्रदेश के इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाने की कोशिश की थी.

करीब 140 आईपी एड्रेस के जरिए इन्हें निशाना बनाने की कोशिश की गई. सरकार ने ऑपरेटर को निर्देश देकर इन्हें ब्लॉक कर दिया था, लेकिन 21 जनवरी को दोबारा कोशिश की गई और सरकार ने इससे निपटने के लिए 1244 आईपी एड्रेस को ब्लॉक किए. इसमें से करीब 999 आईपी ऐड्रस चीन से जुड़े हुए थे.

15 मिनट पर 5 करोड़ से ज्यादा बार कोशिश

इतना ही नहीं वेबसाइट पर ज्यादा ट्रैफिक भेज कर उसे पहुंच से बाहर करने की भी योजना थी. 15 मिनट के अंदर सरकार को हैदराबाद की दो लोकेशन से वेबसाइट खोलने की 5 करोड़ से ज्यादा बार कोशिश की गई थी. इसे भी समय रहते संभाल लिया गया. सरकार को इस खतरे की आशंका पहले से ही थी. टेलीकॉम सिक्योरिटी आपरेशन सेंटर पहले से ही इसको लेकर मॉनिटरिंग कर रहा था. लिहाजा वक्त रहते इन साइबर सिक्योरिटी से जुड़े हमलों को रोका जा सका.

चाइनीज और पाकिस्तानी हैकर्स की थी नजर

रिपोर्ट के मुताबिक जनवरी में राम मंदिर के उद्घाटन के समय चीन और पाकिस्तान के हैकर्स और साइबर अपराधी लगातार भारतीय वेबसाइटों को निशाना बना रहे थे. दावा किया गया है कि हैकर्स ने राममंदिर, प्रसार भारती और उत्तर प्रदेश के इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाने की कई बार कोशिश की थी लेकिन वो अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सके थे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.