Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Goa Voter List 2026: गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख सोनम वांगचुक मामला: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, रिहाई की मांग का किया विरो... Patna News: घर में मिली हाई कोर्ट की महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्... Hardeep Puri vs Rahul Gandhi: एपस्टीन से मुलाकात पर हरदीप पुरी की सफाई, राहुल गांधी के आरोपों को बता... Lucknow Crime News: लखनऊ में बुआ-भतीजे ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, लव अफेयर या पारिवारिक विवाद; जा... Rohit Shetty Case: रोहित शेट्टी मामले में बड़ा खुलासा, अब MCOCA एंगल से जांच करेगी पुलिस Vande Mataram New Rules: वंदे मातरम् को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जानें मुस्लिम धर्मगुरुओं और... Bhagalpur Hospital Controversy: मंत्री लेशी सिंह के बीपी चैकअप पर बवाल, आरोपी डॉक्टर के खिलाफ जांच क... Delhi News: 'जंगलराज' के आरोपों के बीच गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर ... Delhi Metro Phase 4: दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी...

यशस्वी जायसवाल ने किया एक और कमाल, टेस्ट रैंकिंग में हासिल की ये पोजिशन, विराट कोहली भी पीछे छूटने वाले हैं!

26

यशस्वी जायसवाल के नाम का डंका एक बार फिर बज रहा है. 22 साल के इस खिलाड़ी ने अब वो कर दिखाया है जिसके बारे में सैकड़ों खिलाड़ी सोच तक नहीं पाते. दरअसल बाएं हाथ का ये बल्लेबाज आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में टॉप 10 में पहुंच गया है. पिछले साल ही डेब्यू करने वाले यशस्वी जायसवाल इतनी जल्दी टॉप 10 में पहुंच जाएंगे ये किसी ने सोचा नहीं होगा. लेकिन जायसवाल की लगातार बेहतरीन पारियों ने उन्हें इस बड़े मुकाम तक पहुंचा दिया है.

आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में जायसवाल का जलवा

आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में यशस्वी जायसवाल 727 रेटिंग प्वाइंट के साथ 10वें स्थान पर पहुंच गए हैं. पिछले हफ्ते ये खिलाड़ी 12वें स्थान पर था लेकिन अब यशस्वी दो बल्लेबाजों को पछाड़कर टॉप 10 में पहुंच गए हैं. अब यशस्वी और विराट के बीच ज्यादा अंतर नहीं रह गया है. विराट कोहली 744 रेटिंग प्वाइंट के साथ 8वें नंबर पर हैं. मतलब विराट से यशस्वी सिर्फ 17 रेटिंग प्वाइंट दूर हैं. धर्मशाला में उनका बेहतरीन प्रदर्शन उन्हें विराट के करीब या उनसे आगे ले जा सकता है.

आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में कमाल

आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में केन विलियमसन टॉप पर बने हुए हैं. दूसरे स्थान पर जो रूट आ गए हैं जो पिछले हफ्ते तीसरे स्थान पर थे. न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में फ्लॉप होने के बाद स्टीव स्मिथ तीसरे स्थान पर लुढ़क गए हैं. डैरेल मिचेल चौथे और बाबर आजम पांचवें नंबर पर हैं. उस्मान ख्वाजा छठे और दिमुथ करुणारत्ने 7वें स्थान पर हैं. आईसीसी रैंकिंग में सबसे बड़ा नुकसान मार्नस लाबुशेन को हुआ है जो 8वें स्थान से 13वें स्थान पर लुढ़क गए हैं.

8 टेस्ट में ही बन गए बेस्ट!

यशस्वी जायसवाल ने पिछले साल जुलाई में टेस्ट डेब्यू किया था. बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने अबतक सिर्फ 8 टेस्ट मैच खेले हैं और इतने कम मुकाबलों में ही ये खिलाड़ी टेस्ट रैंकिंग में टॉप 10 में पहुंच गया है. जायसवाल ने अबतक 69.35 की बेहतरीन औसत से 971 रन बना लिए हैं और उनके बल्ले से एक शतक और दो दोहरे शतक निकले हैं. ये आंकड़े सच में कमाल हैं और इसलिए आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में जायसवाल का यश देखने को मिल रहा है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.