Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
कश्मीर में मौसम का अनोखा मिजाज: अक्टूबर में गर्मी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, श्रीनगर और काजीगुंड में चढ़... राजस्थान यूथ कांग्रेस चुनाव परिणाम घोषित: अभिषेक चौधरी को मिले सबसे ज्यादा 6.15 लाख वोट, अध्यक्ष बनन... Ramanujganj Kanhar River: एनीकट के पास नदी में फंसा युवक, स्थानीय गोताखोरों की मदद से सुरक्षित बाहर ... उत्तराखंड के त्यूणी में खौफनाक सड़क हादसा: 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत और दो घायल फिल्म 'दृश्यम' से प्रेरित होकर खौफनाक वारदात: 2000 किलोमीटर दूर सूरत से आकर बेटे ने कुल्हाड़ी से की ... Balod News: सनौद में दर्दनाक सड़क हादसा, खड़े ट्रक से टकराई बाइक; पिता और 12 साल के बेटे की मौत Katihar Crime News: बिहार के कटिहार में दिनदहाड़े बाजार में अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या, इलाके में ... SING Forum 2026 Singapore: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने निवेशकों को छत्तीसगढ़ में निवेश के लिए किया ... Bilaspur High Court Verdict: तलाक के मामलों में नैसर्गिक न्याय का पालन जरूरी, बिना सुनवाई के आदेश अव... PMAY Urban Awards 2026: छत्तीसगढ़ सरकार के प्रयासों को राष्ट्रीय पहचान, डिप्टी सीएम अरुण साव ने ग्रह...

टिकट मिलने के बाद पहली बार गुना पहुंचे केंद्रीय मंत्री सिंधिया, सोशल मीडिया पर लिखी यह भावुक करने वाली बात..

41

गुना। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया गुना लोकसभा सीट से टिकट मिलने के बाद पहली बार गुना पहुंचे। यहां पर पहुंचकर सिंधिया ने ओला पीड़ित किसानों से मुलाकात की है। इस दौरान ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कलेक्टर अमनवीर सिंह से भी चर्चा की आपको बता दें कि सिंधिया बेहटाघाट गांव पहुंचे और यहां पर फसल नुकसान का जायजा लिया। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा है कि अन्नदाता को मजबूत करना जरूरी है। प्रधानमंत्री मोदी खुद अन्नदाता के साथ खड़े हुए हैं।

आपको बता दें की केंद्रीय मंत्री सिंधिया ग्वालियर में होने जा रहे एयरपोर्ट के लोकार्पण कार्यक्रम को लेकर भी उत्साहित नजर आए सिंधिया ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एयरपोर्ट का लोकार्पण करेंगे एयरपोर्ट का नाम उनकी दादी राजमाता विजया राजे सिंधिया के नाम पर रखा जा रहा है।

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने X पर लिखा है कि पुनः अपने घर, अपने लोगों के बीच , आपको बता दें की केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने गुना पहुंचकर लोगों से मुलाकात की है। किसानों से मुलाकात कर कहा- कि ओलावृष्टि से फसलों को बहुत नुकसान हुआ है। सर्वे कराया गया है। आपको बता दें कि मध्य प्रदेश में भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को गुना सीट से मैदान में उतारा गया है। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया अचानक बुधवार को गुना पहुंचे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.