Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Bhiwadi Factory Blast: भिवाड़ी में कपड़े की फैक्ट्री में चल रहा था पटाखों का अवैध काम, धमाके में 7 क... Crime News: शादी की बात करने पहुंचे बॉयफ्रेंड पर भाइयों का खौफनाक हमला, ब्लेड से रेता गला; लगे 18 टा... MP Congress Recruitment: मध्य प्रदेश कांग्रेस में प्रवक्ताओं की भर्ती, 'टैलेंट हंट' के जरिए मिलेगी न... Jodhpur Sadhvi Prem Baisa Case: साध्वी प्रेम बाईसा की मौत मामले में 20 दिन बाद FIR दर्ज, कंपाउंडर पर... Delhi Zoo Animal Adoption: अब आप भी गोद ले सकते हैं बाघ और हिरण, दिल्ली चिड़ियाघर ने जारी की जानवरों... Weather Update 2026: दिल्ली में अगले 24 घंटे में बारिश का 'Yellow Alert', पहाड़ों पर बर्फबारी का दौर... Falgun Amavasya 2026: फाल्गुन अमावस्या पर पितरों को कैसे करें प्रसन्न? राशि अनुसार दान से चमक जाएगी ... झांसी में खौफनाक वारदात: होटल मैनेजर को बेल्टों से 40 बार बेरहमी से पीटा, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान! 'कुर्सी के लायक नहीं राहुल गांधी...' नवजोत कौर सिद्धू का कांग्रेस नेतृत्व पर तीखा हमला, लगाए गंभीर आ... Surya Grahan 2026: साल का पहला सूर्य ग्रहण, इन 4 राशियों के लिए होगा बेहद भारी, जानें शुभ-अशुभ फल

UP के काकोरी में सिलेंडर ब्लास्ट, 3 बच्चियों सहित एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत…. 4 की हालत गंभीर

41

राजधानी के ग्रामीण क्षेत्र काकोरी कस्बे में रहने वाले मुशीर के घर में शॉर्ट सर्किट की वजह से 2 सिलेंडरों में विस्फोट हो गया जिसमें तीन बच्चियों और एक महिला समेत पांच लोगों की मौत हो गई जबकि चार लोग गंभीर लोग से घायल हो गये। पुलिस के मुताबिक काकोरी के हाता हजरत साहब इलाके में मंगलवार रात दो मंजिला इमारत में आग लग गई। आग लगते ही सिलेंडर में धमाका हुआ। हादसे में दंपती समेत पांच लोगों की मौत हो गई। इसमें मासूम बच्चे भी शामिल हैं। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि हाता हजरत साहब निवासी मुशीर अली (50) जरदोजी का काम करते हैं। मंगलवार रात करीब साढ़े दस बजे उनके मकान की दूसरी मंजिल पर आग लग गई। आग लगने के कुछ ही मिनट बाद सिलेंडर में तेज धमाका हुआ। जब तक मकान के भीतर के लोग बाहर निकल पाते तब तक आग पूरे मकान में फैल गई। उन्होंने बताया कि आग में परिवार के नौ लोग जल गए।

तीन बच्चियों समेत 5 की मौत, चार घायल
अधिकारी के अनुसार इन लोगों को अस्पताल ले जाया गया जहां मुशीर (50 वर्ष), उनकी पत्नी हुस्ना बानो (45), उनकी भतीजी राइया (5) और भांजियों हिबा (2) तथा हुमा (3) को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उन्होंने कहा कि घायल हुए चार अन्य लोगों का इलाज ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है जहां इनकी हालत गंभीर बतायी जाती है। इनमें इशा (17), लकाब (21), अमजद (34) और अनम (18) हैं। स्थानीय पुलिस बल व दमकल की गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया। अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.