Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
CGSSB Lecturer Vacancy 2026: 8 विषयों में होगी शिक्षकों की भर्ती; 29 नवंबर को संभावित परीक्षा, व्याप... Durg Crime News: कॉलेज की फीस भरने के लिए बने चैन स्नेचर; दुर्ग में इंजीनियरिंग के दो छात्र-छात्रा ग... Korba News: छोटे भाई को बचाने भालू से भिड़ा बड़ा भाई! छातीबहार के जंगल में हादसा, एनजीओ की लापरवाही ... Janjgir Gambling Raid: बनारी में सूने मकान में चल रहा था हाई-प्रोफाइल जुआ; पुलिस ने निकाला कारोबारिय... Durg Cylinder Theft Case: 36 भरे एलपीजी सिलेंडर चोरी करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे; खरीदने वाल... Lesliganj Robbery Attempt: ग्राहक सेवा केंद्र में घुसे दो हथियारबंद लुटेरे; मां-बेटे ने जमकर की धुना... Karma Puja 2026: मांदर की थाप पर थिरका झारखंड; करमा पर्व की पूर्व संध्या पर रांची में सांस्कृतिक कार... State Level Nehru Hockey Tournament: रांची में सिमडेगा का दबदबा; अंडर-17 में सिमडेगा और अंडर-15 में ... Ranchi News: त्योहारों पर जरूरी सामानों की न हो किल्लत; रांची चैंबर ने एसएसपी से मांगी नो-एंट्री समय... Jhasa vs Yogendra Sau: हजारीबाग सीओ से बदसलूकी मामले में भड़का प्रशासनिक सेवा संघ; डीसी से की कार्रव...

इस साल महाशिवरात्रि पर बन रहे हैं दुर्लभ संयोग, जान लीजिए कैसे करें भोलेनाथ को प्रसन्न

42

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, माता पार्वती ने कई जन्मों की कठोर तपस्या के बाद भगवान शिव को पति के रूप में प्राप्त किया था. फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को माता पार्वती का विवाह भगवान शिव के साथ हुआ था. इसलिए हर वर्ष फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह के उपलक्ष में महाशिवरात्रि का पावन पर्व मनाया जाता है. इस साल महाशिवरात्रि 8 मार्च, शुक्रवार को मनाई जाएगी.

इस बार महाशिवरात्रि के दिन कई शुभ संयोग बन रहे हैं, जो इस बार की महाशिवरात्रि को खास बना रहे हैं. इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग, शिव योग, सिद्ध योग और श्रवण नक्षत्र का योग रहेगा.

महाशिवरात्रि 2024 शुभ मुहूर्त?

हिन्दू पंचांग के अनुसार चतुर्दशी तिथि का आरंभ 8 मार्च को रात 9 बजकर 57 मिनट से होगा. चतुर्दशी तिथि का समापन 9 मार्च की शाम को 6 बजकर 17 मिनट पर होगा. पूजा का शुभ मुहूर्त, रात 12 बजकर 7 मिनट से 12 बजकर 56 मिनट तक होगा. व्रत का पारण मुहूर्त, 9 मार्च की सुबह 06 बजकर 37 मिनट से दोपहर 3 बजकर 28 मिनट तक रहेगा.

इस महाशिवरात्रि पर बन रहे हैं ये शुभ संयोग

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस बार महाशिवरात्रि पर कई प्रकार के शुभ संयोग बन रहे हैं. मान्यता है, महाशिवरात्रि के दिन इन दुर्लभ संयोगों में भगवान शिव की पूजा अर्चना करने का फल कई गुणा ज्यादा बढ़कर मिलता है. इस महाशिवरात्रि पर सर्वार्थ सिद्धि योग, शिव योग, सिद्ध योग और श्रवण नक्षत्र योग जैसे शुभ संयोग बन रहे हैं.

इस महाशिवरात्रि पर बन रहे शुभ संयोग का समय

सर्वार्थ सिद्धि योग – सुबह 06 बजकर 38 मिनट से आरंभ होकर 10 बजकर 41 मिनट तक रहेगा.

शिव योग – 9 मार्च को सूर्योदय से रात्रि 12 बजकर 46 मिनट तक रहेगा.

सिद्ध योग – 9 मार्च की रात को 12 बजकर 46 मिनट से शुरू और 08 बजकर 32 मिनट तक समापन.

श्रवण नक्षत्र- सुबह के 10 बजकर 41 मिनट तक.

इन सब संयोग का धार्मिक महत्व जानें

महाशिवरात्रि के दिन बनने वाले योगों का विशेष महत्व माना जाता है. माना जाता है कि सर्वार्थ सिद्धि योग में किए गए सभी कार्य सफल होते हैं. महाशिवरात्रि पर शिव योग बनना भी बेहद शुभ माना जाता है. इस योग में पूजा पाठ, ध्यान और मंत्र जप करना कल्याणकारी माना जाता है. इस शुभ समय में भगवान शिव की पूजा अर्चना करने से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आती है.

माना जाता है कि सिद्ध योग भगवान गणेश से जुड़ा हुआ है और इस शुभ योग में कार्य करने से सभी कार्यों में सफलता मिलती है. श्रवण नक्षत्र का स्वामी, शनि देव को माना जाता है. यह नक्षत्र अपने शुभ प्रभाव के लिए जाना जाता है, इसलिए श्रवण नक्षत्र में किए गए कार्य का फल भी शुभ ही प्राप्त होता है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.