Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
देश की पहली LNG ट्रेन को अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी: गुजरात को मिली ₹1,542 करोड़ के रेलवे प्रोजेक्ट्... Assam Politics News: आशुतोष रांका को असम पुलिस ने लिया हिरासत में, CJP का आरोप- 'सच्चाई सामने लाने स... दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा पर लगा गंभीर आरोप: सड़क निरीक्षण के दौरान युवक को थप्पड़ मारने का वीडि... NEET पेपर लीक विवाद के बाद NTA का बड़ा फैसला: नए मुख्यालय में तैनात होंगे CISF जवान दिल्ली की अनधिकृत कॉलोनियों को 214 करोड़ की सौगात: 53 विकास कार्यों का मुख्यमंत्री ने किया शिलान्यास जयपुर में सनसनीखेज वारदात: महिला की हत्या कर गार्डन में दफनाया शव, आरोपी मकान पर ताला लगाकर फरार Jaipur Crime News: झोटवाड़ा के मंदिर में 63 वर्षीय पुजारी से मारपीट, कपड़े फाड़े; CCTV में कैद हुई व... मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ CJP का हल्लाबोल: 2 अक्टूबर को देशभर में विरोध प्रदर्शन, सोनम वांगचुक का ... Bihar Railway Negligence: जमुई में रेल प्रशासन की अमानवीयता, ट्रैक पर कौवे नोचते रहे शव; परिजनों ने ... LPU Student Protest: जालंधर लवली यूनिवर्सिटी में कथित रेप की अफवाह पर भारी बवाल, पुलिस वाहन फूंका; S...

लाडली बहना योजना में बड़ी लापरवाही, कई महिलाओं के खाते में नहीं आए पैसे, ये रही वजह

39

मुरैना। मध्यप्रदेश की लाडली बहना योजना को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। बताया जा रहा है, कि 24 से अधिक लाडली बहनों के नाम पोर्टल से गायब हो गए हैं। पंचायत सचिव और रोजगार सहायक पर पोर्टल से लाडली बहनों के नाम हटाने के आरोप लगाए गए हैं।

यह पूरा मामला पध्यप्रदेश के मुरैना जिले के पहाड़गढ़ जनपद पंचायत के चिन्नौनी चंबल गांव का है, जहां 24 से अधिक लाडली बहनों के नाम पोर्टल से गायब हुए हैं। वहीं, अब इस मामले में जिला पंचायत सीईओ ने पंचायत सचिव को निलंबित कर दिया है और मामले की जांच के आदेश दिए  हैं। बता दें कि महिलाओं के खाते में इस बार लाडली बहना योजना के पैसे नहीं आए, जिसके बाद इन महिलाओं को पता चला की इनका नाम पोर्टल में ही नहीं है।

बता दें कि लाडली बहना योजना मध्यप्रदेश की लोकप्रिय योजनाओं में से एक है। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं के खातो में हर महीने 1250 रुपए डाले जाते हैं। बता दें कि लाडली बहना योजना 5 मार्च 2023 को शुरू की गई थी। मूल रूप से युवा महिलाओं को सशक्त बनाने और उन्हें बेहतर भविष्य की ओर ले जाने पर केंद्रित है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.