Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

पांचवी-आठवीं के री-एग्जाम की समय सारिणी घोषित, पढ़ें कब से होगी परीक्षा

49

जबलपुर। पांचवी-आठवीं की री-एग्जाम 3 से 8 जून के बीच आयोजित की जाएगी। परीक्षा में 9 हजार से भी ज्यादा विद्यार्थी अनुर्तीर्ण हुए है। इस संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग ने परीक्षा की समय सारिणी घोषित करते हुए कलेक्टर को पत्र लिखा है। स्कूल शिक्षा ने कहा कि परीक्षा में अनुर्तीर्ण या अनुपस्थित विद्यार्थियों के लिए विशेष कक्षाओं से अतिरिक्त शिक्षण प्रदान कर फिर से परीक्षा का अवसर प्रदान किया जा रहा है।

जिले में जनशिक्षा केंद्र स्तर पर 63 केंद्र बनाए जाएंगे

 

जिले में जनशिक्षा केंद्र स्तर पर 63 केंद्र बनाए जाएंगे। इसके अलावा छात्रों की संख्या 500 से अधिक होने पर दूसरा परीक्षा केंद्र राज्य शिक्षा केंद्रा की अनुमति से बनाया जा सकेगा। परीक्षा केंद्र तक परीक्षार्थियों को पहुंचाने का दायित्व संबंधित शाला प्रमुख और शिक्षकों का होगा। परीक्षार्थियों के प्रवेश-पत्र डाउनलोड कर प्राप्त किये जा सकेंगे।

 

प्रोजेक्ट कार्य 15 मई तक अनिवार्य रूप से पूरा कर मूल्यांकन किया जाए

राज्य शिक्षा केंद्र ने प्रोजेक्ट कार्य के अंकों की प्रविष्टि के संबंध में कहा है, कि ऐसे परीक्षार्थी जो वार्षिक लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण हैं, लेकिन प्रोजेक्ट कार्य में अनुत्तीर्ण अथावा अनुपस्थित रहे हों, उन छात्रों के प्रोजेक्ट कार्य 15 मई तक अनिवार्य रूप से पूरा कर मूल्यांकन किया जाए। कक्षाओं के पुन: परीक्षा केंद्र जनशिक्षा केंद्र पर ही निर्धारित किये जाएं। जिले में आठवीं की परीक्षा में 30 हजार 165 बैठे थे, इनमें 5 हजार 601 अनुत्तीर्ण हुए थे। वहीं आठवीं में 31 हजार 690 विद्यार्थी शामिल हुए जिनमें से 4 हजार 254 अनुत्तीर्ण रहे। दोनों कक्षाओं काे मिलाकर जिले में कुल 9 हजार 855 विद्यार्थी पुन: परीक्षा देंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.