Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

जबलपुर में एक बार फिर ‘कच्चा बादाम’ की खेती, 110 से 115 दिन में तैयार हो जाएगी फसल

49

जबलपुर। जबलपुर जिले में एक बार फिर मूंगफली की खेती शुरूआत की जा रही है और किसानों को मूंग और उड़द की खेती के अलावा मूंगफली की खेती करने के लिए कृषि विभाग ने नवाचार करते हुए जिले के पाटन ब्लॉक के अंतर्गत कोनीकला गांव के किसान शंकरलाल बर्मन के खेत में मूंगफली की बुवाई करवाई है।

कृषि विभाग की एसडीओ इंदिरा त्रिपाठी ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय तिलहन मिशन के अंतर्गत जिले में नवाचार करते हुए मूंगफली की खेती की शुरुआत की गई है.. विभिन्न राज्यों के शैक्षणिक भ्रमण से लौटने के बाद अधिकारियों ने यह फैसला लिया है चूंकि जिले में 1 लाख 15 हजार हेक्टेयर के रकबे में मूंग और उड़द की खेती की जाती है। काफी समय पहले जिले में मूंगफली की खेती की जाती थी लेकिन धीरे धीरे किसानों ने मूंगफली की खेती करना छोड़ दिया था लेकिन अब कृषि विभाग द्वारा फसल विविधीकरण को बढ़ावा देने के लिए नवाचार के रूप में मूंगफली की खेती को बढ़ावा देने के लिए प्रयास किया जा रहा है। मूंगफली की फसल 110 से 115 दिन में तैयार हो जाती है और प्रति हेक्टेयर 28 से 30 क्विंटल उत्पादन होता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.