Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Maihar Golamath Temple: मैहर का वो अनोखा मंदिर जहाँ नहीं है एक भी जोड़, महाशिवरात्रि पर उमड़ा श्रद्ध... Viral Wedding: सोशल मीडिया पर परवान चढ़ा प्यार, 3.8 फीट की दुल्हन और 4.2 फीट के दूल्हे की बनी 'परफेक्... Mahashivratri 2026: दूल्हा बनकर निकले पातालेश्वर महादेव, माता पार्वती संग रचाया ब्याह; बारात में जमक... Indian Currency Update: अब भारतीय सिक्के पर दिखेगी 'वंदे भारत' ट्रेन, सरकार ने जारी किया 100 रुपये क... Mahakaleshwar Temple Decoration: 4 देशों के फूलों से महका महाकाल का दरबार, बेंगलुरु के 200 कलाकारों ... Ujjain Mahakal Darshan: महाशिवरात्रि पर 44 घंटे खुले रहेंगे बाबा महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा अद... Indian Navy Rescue: भारतीय नौसेना ने बीच समंदर में जापानी नाविक को किया एयरलिफ्ट, 200 किमी दूर से ऐस... Delhi EOL Vehicle News: दिल्ली में पुरानी गाड़ियों पर 'सर्जिकल स्ट्राइक', अब बिना नोटिस सीधे स्क्रैप... UP Politics: पूर्व मंत्री अनीस खान समेत 100 से ज्यादा दिग्गज आज थामेंगे सपा का दामन, अखिलेश यादव की ... Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद में रिश्तों का कत्ल, ढाई साल की बेटी से अश्लील हरकत करते पिता को मां...

राहुल गांधी की न्याय यात्रा मंगलवार को पहुंचेगी उज्जैन, महाकाल से देवास गेट तक रोड शो

41

 उज्जैन। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 5 मार्च को उज्जैन पहुंचेगी। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशन में शहर एवं जिला कांग्रेस कमेटी यात्रा की तैयारी में जुटी है। रविवार को शहर कांग्रेस कार्यालय में ब्लाक पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें यात्रा में शामिल होने के लिए व्यापारी व नगरवासियों को निमंत्रण देने का निर्णय लिया।

प्रवक्ता लालचंद भारती ने बताया न्याय यात्रा के लिए प्रदेश कांग्रेस से आए यात्रा प्रभारी रवि जोशी, शोभा ओझा, ओम सिलावट, शहर अध्यक्ष रवि भदोरिया, जिला अध्यक्ष कमल पटेल, वरिष्ठ नेता मनोहर बैरागी, पूर्व सांसद सत्यनारायण पवार, पूर्व विधायक बटुक शंकर जोशी, चेतन यादव, राजेश माया त्रिवेदी, नेता प्रतिपक्ष रवि राय, पार्टी पदाधिकारी, पार्षद गण, सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सामूहिक रूप से शहर के नागरिकों एवं व्यापारियों से यात्रा का समर्थन करने की अपील करने का निर्णय।

सभी कांग्रेस जन महाकाल मंदिर चौराहे से एकत्रित होकर गुदरी चौराहा पटनी बाजार गोपाल मंदिर सतीगेट कंठाल नई सड़क फव्वारा चौक दौलतगंज मालीपुरा होते हुए देवास गेट तक के रोड़ शो वाले मार्ग में आने वाले समस्त नागरिकों एवं व्यापारियों से यात्रा का समर्थन करने की।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.