Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Goa Voter List 2026: गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख सोनम वांगचुक मामला: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, रिहाई की मांग का किया विरो... Patna News: घर में मिली हाई कोर्ट की महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्... Hardeep Puri vs Rahul Gandhi: एपस्टीन से मुलाकात पर हरदीप पुरी की सफाई, राहुल गांधी के आरोपों को बता... Lucknow Crime News: लखनऊ में बुआ-भतीजे ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, लव अफेयर या पारिवारिक विवाद; जा... Rohit Shetty Case: रोहित शेट्टी मामले में बड़ा खुलासा, अब MCOCA एंगल से जांच करेगी पुलिस Vande Mataram New Rules: वंदे मातरम् को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जानें मुस्लिम धर्मगुरुओं और... Bhagalpur Hospital Controversy: मंत्री लेशी सिंह के बीपी चैकअप पर बवाल, आरोपी डॉक्टर के खिलाफ जांच क... Delhi News: 'जंगलराज' के आरोपों के बीच गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर ... Delhi Metro Phase 4: दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी...

खजुराहो में देसी दुल्हन और विदेशी दूल्हे का हिंदू रीति रिवाज से हुआ विवाह, इटली के गुईदो बने पंडित गोविंद शर्मा

42

छतरपुर। विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी खजुराहो में देसी दुल्हन का विवाह विदेशी दूल्हे के साथ पूरे हिंदू रीति रिवाज के अनुसार हुआ। जिसमें मंडप , मायना, हल्दी, मेहंदी टीका तथा हिंदू रीति रिवाज के साथ विवाह के सात फेरे पूरे तीन दिन का वैवाहिक कार्यक्रम खजुराहो में संपन्न हुआ । खजुराहो के प्रसिद्ध समाजसेवी पंडित सुधीर शर्मा की पुत्री सरिता शर्मा की शादी इटली निवासी गुईदो जो अब पंडित गोविंद शर्मा बन गए हैं के साथ वैवाहिक रश्मों रिवाज के साथ हुआ है। वैवाहिक रस्मों रिवाज में भले ही यह दोनों विदेश में रहते हैं लेकिन पूरे भारतीय संस्कारों की झलक इस जोड़े में पूरी तरह से संस्कार दिखे।

बाकायदा इटली से दूल्हे राजा के स्वजन, माता-पिता, रिश्तेदार, सगे संबंधी एवं मित्रों सहित बरात खजुराहो आई तीन दिनों तक विधिवत वैवाहिक कार्यक्रम आयोजित हुए। जिसमें पंडित सुधीर शर्मा के स्वजन व उनके इष्ट मित्रों ने इस वैवाहिक कार्यक्रम में उपस्थित होकर सरिता एवं गोविंद शर्मा का विवाह संपन्न कराया। पंडित सुधीर शर्मा ने बताया कि उनके दामाद जिनका नाम गोइडो था अब वह पंडित गोविंद शर्मा बन गए हैं और वह पूरी तरह से हिंदू धर्म अपना कर हिंदू हो गए हैं तथा खजुराहो से मतंगेश्वर भगवान की छायाचित्र ले जाकर अपने घर में स्थापित करेंगे । खजुराहो के गौतम एंड रिसोर्ट में आयोजित उक्त इस वैवाहिक संस्कार कार्यक्रम के दौरान पूर्व संगठन मंत्री शैलेंद्र बरुआ, एमपी टूरिज्म के अध्यक्ष विनोद गोटिया, मशहूर डायमंड व्यापारी विनोद गौतम सहित कई शख्सियत उपस्थिति रही।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.