Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जबलपुर में देशभक्ति का अनूठा जुनून: उफनती नर्मदा नदी में एक हाथ में तिरंगा थामकर 7 किमी तैरे तैराक, ... मध्य प्रदेश के धार का प्रसिद्ध 'बाग प्रिंट' पहुंचा राष्ट्रपति भवन, 'एट होम' समारोह की बढ़ाएगा शोभा बालाघाट के आदिवासी गांवों में रहस्यमयी बीमारी और मलेरिया का कहर: डेढ़ माह में मासूमों की मौत, स्कूल ... जब क्लास में 'गुरुजी' बने गुना कलेक्टर: किशोर कन्याल ने ब्लैकबोर्ड पर बच्चों को पढ़ाया पाठ, सिखाया '... इंदौर: नगर निगम ARO जितेंद्र पांडे के ठिकानों पर लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, 31 साल की नौकरी में बना... एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 की तारीखें घोषित: 17 फरवरी से 12वीं और 24 फरवरी से 10वीं के एग्ज... जबलपुर रेल मंडल का टिकट चेकिंग दस्ता फुल एक्शन मोड में, 4 महीने में वसूला 28 करोड़ का रिकॉर्ड जुर्मा... लखनऊ में सनसनीखेज वारदात: जानकीपुरम में पत्नी ने लोहे के तवे से वार कर ली पति की जान, 5 साल से चल रह... महाराष्ट्र की आश्रमशालाओं में 2 साल के भीतर 584 छात्रों की मौत, सुरक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे... भारी विरोध के बाद झुकी बार काउंसिल ऑफ इंडिया: NALSAR छात्रों के एनरोलमेंट पर रोक का आदेश BCI ने लिया...

पत्नी गई मायके तो 11 साल के साले को कर लिया किडनैप, 10 दिन बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा

37

राजधानी दिल्ली के कापसहेड़ा इलाके में 22 फरवरी के दिन एक शख्स ने अपने ही 11 साल के साले को किडनैप कर लिया था. वो भी सिर्फ इसलिए क्योंकि उसकी पत्नी नाराज होकर मायके चली गई थी. बेटी को भी अपने ही साथ ले गई थी. शख्स ने ससुर को फोन करके धमकी दी थी. कहा था कि वो उसकी बेटी और पत्नी को वापस उसके पास भेज दें. नहीं तो वो अपने साले को जान से मार डालेगा. पुलिस ने इस मामले में 10 दिन बाद आरोपी शख्स को महाराष्ट्र से गिरफ्तार कर लिया है.

वह दिल्ली से भागकर महाराष्ट्र के अहमदनगर जा पहुंचा था. लेकिन पुलिस ने उसे ढूंढ निकाला. दरअसल, अपहरणकर्ता और उसकी पत्नी के बीच अनबन चल रही थी. इस कारण उसकी पत्नी मायके जाकर रहने लगी थी. लेकिन उसके पति को ये बात रास न आई. और उसने अपने ही साले का अपहरण कर लिया.

डीसीपी साउथ-वेस्ट दिल्ली, रोहित मीणा के मुताबिक, आरोपी की पहचान 33 वर्षीय समीर उर्फ मनीष के रूप में हुई है. वह खजूरी खास का रहने वाला है. समीर की शादी चार साल पहले हुई थी. शादी के बाद दंपति को एक बेटी हुई जो कि अब डेढ़ साल की है.

एक महीने पहले उसकी पत्नी उसे छोड़कर मायके चली गई और बेटी को भी साथ ले गई. 23 फरवरी को तबस्सुम खातून ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उनका 11 साल का बेटा लापता है. वो घर से पिता कसार अली की दुकान में पानी देने गया था. लेकिन लौटा नहीं. पुलिस ने बच्चे की तलाश शुरू की. लेकिन तभी कसार अली को समीर का फोन आया. समीर उनका दामाद है. समीर ने कसार अली से कहा, ”ससुर जी मेरी पत्नी और बेटी को वापस ससुराल भेज दो. नहीं तो मैं आपके बेटे को मार डालूंगा. उसे मैंने ही किडनैप किया है.” यह सुनते ही कसार अली के पैरों से जमीन खिसक गई.

बच्चे को पहले ही पुलिस ने ढूंढ निकाला था

उन्होंने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी. जिसके बाद पुलिस ने समीर की तलाश शुरू की. उन्होंने मोबाइल कॉल रिकॉर्डिंग से समीर की लोकेशन का पता लगाया. पुलिस समीर के ठिकाने तक जा पहुंची और 24 फरवरी को उन्होंने बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया. लेकिन समीर उन्हें गच्चा देकर फरार हो गया. तभी से पुलिस लगातार उसे तलाश रही थी. उन्होंने फिर टेक्निकल सर्विलांस की मदद से समीर की लोकेशन पता लगवाई. पता चला कि वो महाराष्ट्र के अहमदनगर में है. पुलिस ने तुरंत बिना देर किए समीर को ढूंढ निकाला. अब समीर को पुलिस ने कोर्ट में पेश करेगी. मामले में आगामी कार्रवाई जारी है. समीर की पत्नी ने बताया कि उसका पति नशे का आदी है. उसकी इन्हीं हरकतों से परेशान होकर उसने पति को छोड़ दिया और मायके जाकर रहने लगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.