Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
दुनिया की तीन महाशक्तियां पहली बार करेंगी त्रिपक्षीय बैठक, शेनझेन में जुटेंगे ट्रंप, जिनपिंग और पुति... रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, 11वें दिन भी ताबड़तोड़ कमाई सोमवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय दौरे पर मनीला रवाना, आसियान शिखर सम्मेलन में लेंगे हिस्सा दिल्ली में प्रदूषण से आंशिक राहत, वायु गुणवत्ता सूचकांक सुधरकर 'खराब' श्रेणी में पहुंचा बंगाल की खाड़ी में एक और चक्रवात का खतरा, 'अकवन' नाम से आ सकता है नया तूफान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के प्रशासनिक अनुभव पर नीति आयोग शुरू करेगा विशेष कार्यशालाएं राजधानी दिल्ली में धूमधाम से मनाया गया लोक आस्था का महापर्व छठ, सीएम रेखा गुप्ता ने यमुना घाट पर दिय... पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस पर कब्जे की जंग तेज, ममता गुट ने चुनाव आयोग में सौंपे दस्तावेज कर्नाटक के शिवमोग्गा में सरकारी स्कूल की शिक्षिका पर गरीब बच्चों के अपमान का गंभीर आरोप

हंसराज हंस की दिल्ली से छुट्टी की चर्चा के बीच आई बड़ी खबर

78

 प्रसिद्ध गायक से राजनेता बने हंस राज हंस को इस बार के लोकसभा चुनावों में भाजपा पंजाब से मैदान में उतार सकती है। कयास लगाए जा रहे है कि हंस को होशियारपुर या जालंधर से भाजपा टिकट दे सकती है, क्योंकि इन सीटों पर भाजपा के पास कोई मजबूत उम्मीदवार नहीं है। ऐसे में हंसराज हंस की दिल्ली से छुट्टी तय मानी जा रही है।

बता दें कि दरअसल, द डेली गार्जियन की ओर से दिल्ली के उत्तर पूर्वी निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा सांसद हंस राज हंस के प्रदर्शन को लेकर एक सर्वे किया गया, जिसमें एक सांसद के तौर पर उनके कामकाज को लेकर लोगों से पूछा गया।  इस सर्वे के अनुसार 40 फीसदी लोगों ने हां में जवाब दिया,  55 फीसदी ने  नहीं जबकि 5 प्रतिशत ने पता नहीं में उत्तर दिया। ऐसे में यहां की जनता  इस बार  किसी दूसरे उम्मीदवार को चाहते है। अब देखना होगा कि भाजपा इस सीट से किस उम्मीदवार को मैदान में उतारेगी। गौरतलब है कि बीजेपी उम्मीदवारों की सूची जल्द ही सार्वजनिक होने की संभावना है।

बता दें कि साल 2009 में हंसराज हंस को पद्म श्री सम्मान भी मिल चुका है। हंस राज 2016 में बीजेपी में शामिल होने से पहले शिरोमणि अकाली दल और कांग्रेस में भी रह चुके हैं। 2019 में उन्होंने कांग्रेस के उदित राज को हराया था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.