Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Jabalpur-Bhopal NH-45 Toll News: जबलपुर-भोपाल हाईवे पर शाहपुरा टोल टैक्स वसूली पर रोक; नितिन गडकरी न... Nitin Gadkari Bhopal Visit: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का सख्त रुख; RTO में भ्रष्टाचार पर बोले— 'गा... Mandla CMO Bribe Trap: मंडला में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई; 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़... Rajasthan Mayor Election Results: राजस्थान के नगर निगमों में बीजेपी का ऐतिहासिक परचम; जयपुर, जोधपुर ... UP Assembly Election Prep: टिकट के लिए अब दिल्ली-लखनऊ में लॉबिंग नहीं चलेगी, जिलों से तैयार होगी उम्... UP International Trade Show Greater Noida: 85 देशों के खरीदार होंगे शामिल, जानिए यूपी इंटरनेशनल ट्रे... SIR Process Controversy India: चुनाव आयोग पर उठे सवालों के बाद सड़कों पर उतरी कांग्रेस, CEC ज्ञानेश ... Babulal Marandi on SIR Process: एसआईआर देश हित में; नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का विपक्ष पर तंज, ... Pakur Police Action: पाकुड़ के नयाग्राम में 13 साल के दीनानाथ की निर्मम हत्या; एसडीपीओ कुमार गौरव ने... Jharkhand Voter List SIR Dispute: झारखंड में SIR प्रक्रिया को लेकर घमासान; सीजेपी चलाएगी देशव्यापी आ...

औरंगाबाद पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, थोड़ी देर में जनसभा को करेंगे संबोधित

24

देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) बिहार पहुंच गए हैं। गया एयरपोर्ट पर सीएम नीतीश एवं राज्यपाल ने पीएम मोदी का स्वागत किया। इसके बाद प्रधानमंत्री विमान से औरंगाबाद पहुंचे हैं। पीएम मोदी औरंगाबाद और बेगूसराय में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके साथ ही वह कई बड़ी योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन भी करेंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर के साथ कई केद्रीय मंत्री भी मौजूद रहेंगे।

Live Updates:
–
औरंगाबाद पहुंचे पीएम मोदी, थोड़ी देर में परियोजनाओं का लोकार्पण
–पीएम मोदी के बिहार दौरे पर विजय सिन्हा बोले- अब विकास पकड़ेगा रफ्तार
-पीएम मोदी हेलिकॉप्टर से औरंगाबाद के लिए रवाना
-गया एयरपोर्ट पर पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी
-गया एयरपोर्ट पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम
-मंच पर भाजपा के वरीय नेता पहुंच मौजूद
-औरंगाबाद में पीएम मोदी को सुनने के लिए पहुंचे लोग

बिहार को मिलेगी 29 हजार करोड़ की योजनाएं की सौगात
पीएम मोदी अपने बिहार दौरे में 1 लाख 62 हजार करोड़ रुपए से अधिक की परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे जो देशभर के लिए होंगे। इनमें 29 हजार करोड़ रुपए की योजनाएं बिहार के लिए होंगी। प्रधानमंत्री सबसे पहले औरंगाबाद पहुंचेंगे, जहां वे 21 हजार 400 करोड़ रुपए से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री गंगा नदी पर छह लेन वाले पुल की आधारशिला भी रखेंगे, जिसे पटना रिंग रोड के एक हिस्से के रूप में विकसित किया जाएगा। ये पुल देश के सबसे लंबे नदी पुलों में से एक होगा।

तीन रेलवे परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित करेंगे PM Modi
प्रधानमंत्री बेगूसराय में भी कई योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। पीएम मोदी बिहार में तीन रेलवे परियोजनाएं भी राष्ट्र को समर्पित करेंगे, जिनमें पाटलिपुत्र-पहलेजा लाइन का दोहरीकरण और बंधुआ एवं पैमार के बीच 26 किलोमीटर लंबी नयी रेल लाइन शामिल है।  प्रधानमंत्री ‘नमामि गंगे’ के तहत 2,190 करोड़ रुपए से अधिक की 12 परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे जिनमें पटना, सोनपुर, नौगछिया और छपरा में मलजल उपचार संयंत्र की परियोजनाएं शामिल हैं। इन परियोजनाओं से गंगा की स्वच्छता बढ़ेगी। प्रधानमंत्री पटना में ‘यूनिटी मॉल’ का शिलान्यास भी करेंगे। इसका निर्माण 200 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से किया जाएगा और इससे राजग सरकार की ‘एक जिला, एक उत्पाद’ की महत्वाकांक्षी परियोजना को बढ़ावा मिलेगा। प्रधानमंत्री बेगूसराय में बरौनी में हिंदुस्तान उर्वरक रसायन लिमिटेड (एचयूआरएल) के उर्वरक संयंत्र को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। यह चौथा संयंत्र है जिसका 9,500 करोड़ रुपये में पुनरुद्धार किया गया है। यह किसानों को सस्ती कीमत पर यूरिया उपलब्ध कराएगा। मोदी 11,400 करोड़ रुपये की परियोजना लागत वाली बरौनी रिफाइनरी के विस्तार की आधारशिला भी रखेंगे।

बता दें कि लोकसभा चुनाव की घोषणा कुछ ही दिनों में होने वाली है। वहीं, लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार में सियासी घमासान तेज होने लगा है। सभी सियासी पार्टियां रणनीतिक तैयारी में जुटी हैं। यही वजह है कि पीएम बिहार दौरे पर आ रहे हैं। एनडीए की नई सरकार बनने के बाद प्रधानमंत्री का यह पहला बिहार दौरा हैं। साढ़े 18 महीने बाद पीएम मोदी के साथ सीएम नीतीश बिहार में मंच साझा करेंगे। इससे पहले आखिरी बार 12 जुलाई 2022 को दोनों एक साथ बिहार में मंच साझा करते नजर आए थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.