Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पानीपत में नर्सिंग स्टाफ का विरोध तेज: 'मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी' के खिलाफ 3 दिवसीय सांकेतिक हड़त... फरीदाबाद के बाल सुधार गृह से बड़ी लापरवाही: बाथरूम की खिड़की तोड़कर 3 नाबालिग बंदी फरार, मचा हड़कंप हिसार में खूनी संघर्ष: कैमरी क्रिकेट स्टेडियम के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक युवक की मौत और दूसरा गंभ... कैथल में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़: आरोपी की फायरिंग से ASI की बाल-बाल बची जान, जवाबी कार्रवाई म... हरियाणा भाजपा का बड़ा संगठनात्मक संदेश: 7 अक्टूबर को तीन प्रमुख क्षेत्रों में उतरेंगे केंद्रीय व प्र... जापान में आयोजित एशिया चैंपियनशिप में चमके हरियाणा के खिलाड़ी: खेल मंत्री गौरव गौतम ने एयरपोर्ट पर क... Bahadurgarh News: बहादुरगढ़ में एनसीआर माइनर से मिले महिला और पुरुष के शव, इलाके में फैली सनसनी Faridabad Murder News: बल्लभगढ़ में मामूली विवाद पर खूनी संघर्ष, सेक्टर-62 चौराहे पर युवक की चाकू मा... Ludhiana Central Jail Raid: लुधियाना सेंट्रल जेल में फिर बड़ी कार्रवाई, 10 बंदियों से मोबाइल फोन और ... पंजाब का 6000 करोड़ का ड्रग मामला: SIT ने बिक्रम सिंह मजीठिया को किया तलब, जगदीश भोला से होगी आमने-स...

उज्जैन में आज से शुरू होगा दो दिवसीय रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव , मुख्यमंत्री मोहन यादव करेंगे उद्घाटन..

33

उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में एक और दो मार्च को रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव शुरू होने वाला है। आयोजन के लिए इंजीनियरिंग कॉलेज के मैदान में विशाल डोम बनाया गया है, जिसमें मुख्य कार्यक्रम  अवंतिका हॉल में आयोजित किया जाएगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार एक मार्च को प्रात: 11 बजे अतिथियों का आगमन और दीप प्रज्वलन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। प्रात: 11.40 से 11.45 बजे तक मुख्य सचिव मध्यप्रदेश शासन वीराराणा द्वारा स्वागत उद्बोधन दिया जाएगा। इसके पश्चात 11.45 से 11.55 बजे तक प्रमुख सचिव  राघवेंद्र कुमार सिंह द्वारा मध्यप्रदेश में निवेश गतिविधियों के सम्बन्ध में पॉवर पाइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से जानकारी दी जाएगी।

इसके पश्चात दोपहर 12 से 12.20 बजे तक प्रमुख उद्योगपतियों के उद्बोधन का सत्र आयोजित होगा। इसके पश्चात मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा भूमि पूजन एवं लोकार्पण करेंगे। निवेशकों को लैंड अलॉटमेंट लेटर का वितरण होगा। कार्यक्रम में ओडीओपी बिजनेस डायरेक्टरी का विमोचन किया जाएगा। इसके पश्चात मंत्री सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग विभाग मध्यप्रदेश शासन चैतन्य कश्यप द्वारा सम्बोधन दिया जाएगा। इसके पश्चात मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन डॉ.मोहन यादव द्वारा कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। दोपहर 2.30 से 2.45 बजे तक विक्रमादित्य लांज में निवेशकों से वन-टू-वन चर्चा की जाएगी।

इसी दौरान मालवा हॉल में एमएसएमई एण्ड स्टार्टअप सेशन, मध्य प्रदेश में दुग्ध, कृषि, खाद्य पर निवेश के अवसर और मध्य प्रदेश में अधोसंरचना के सेशन आयोजित किए जायेंगे। इसी दौरान शिप्रा हॉल में बायर-सेलर मीट और ई-बिज सेलर रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। उज्जैन में रीजनल इण्डस्ट्री कॉनक्लेव में 2 मार्च को प्रात: 10.30 बजे से 12.30 बजे तक मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव द्वारा उद्योगपतियों से वन-टू-वन चर्चा भी की जाएगी। इस दौरान प्रमुख रूप से धार्मिक पर्यटन और फिल्म पर्यटन और फार्मा मेडिकल डिवाइसेस के अवसर और चुनौतियों पर सत्र आयोजित किए जाएंगे।

दोपहर में 12.50 से एक बजे तक सचिव सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम विभाग पी.नरहरि द्वारा ‘द फ्यूचर रेडी स्टेट अ वे फारवर्ड’ पर संबोधन आयोजित किया जाएगा। दोपहर एक बजे से 1.10 बजे तक उद्योगपतियों के संबोधन का सत्र आयोजित किया जाएगा। इसके पश्चात दोपहर 1.10 से 1.20 बजे तक मुख्यमंत्री डॉ.यादव द्वारा कार्यक्रम को संबोधित किया जाएगा। दोपहर 1.30 से 1.45 बजे तक केबिनेट मंत्री पीयूष गोयल द्वारा वर्चुअली कार्यक्रम को संबोधित किया जाएगा। इसके पश्चात अपराह्न 3 बजे से 3.30 बजे तक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.