Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

मुस्लिम युवकों ने हिंदू छात्रा के साथ किया दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

34

मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां मझोला थाना क्षेत्र स्थित एक कालेज में पढ़ने वाली छात्रा के साथ मुस्लिम संप्रदाय के युवक ने दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं, इसके बाद छात्रा का अश्लील वीडियो बनाने के बाद दोस्त के साथ संबंध बनाने का दबाव बनाया। वहीं इस बात की जानकारी मिलने पर परिजनों ने पुलिस थाने में शिकायत की है। इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों  को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

क्या है मामला? 
मझोला थाना क्षेत्र निवासी छात्रा दिल्ली रोड स्थित कालेज में बीएससी की पढ़ाई पूरी कर रही है। इसी कालेज में कुंदरकी के डोमघर निवासी आयान पाशा व मुहम्मद जैद भी पढ़ाई पूरी कर रहे हैं। छात्रा का आरोप है कि बीते दो साल से आयान पाशा उसका पीछा करता था। इस दौरान आरोपित दोस्ती करने के लिए दबाव बनाता था। पढ़ाई पूरी करने के लिए उसने दोस्ती कर ली। छात्रा को युवक ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दी। उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान आरोपियों ने छात्रा का अश्लील वीडियो भी बनाया। जिसके बाद आरोपी छात्रा को वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल करने लगे।

युवकों ने छात्रा से रेप कर बनाया वीडियो 
छात्रा का आरोप है कि बीते 17 फरवरी को आरोपित अश्लील वीडियो प्रसारित न करने के नाम पर 50 हजार रुपए मांगे। वह घर से रुपये चोरी करके कांठ रोड स्थित बैंक्वेट हाल में देने गई। यहां पर आरोपित ने फिर से दुष्कर्म किया। इसके बाद अपने दोस्त मुहम्मद जैद को बुलाकर उसके साथ संबंध बनाने के लिए दबाव बनाने लगा। जिसके बाद जैसे तैसे घर पहुंची छात्रा ने पुलिस थाने में शिकायत की। छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपित युवकों के खिलाफ दुष्कर्म, साजिश रचने, मारपीट के साथ ही अन्य गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपित दोनों छात्रों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

आरोपित युवक नेता का करीबी रिश्तेदार – पुलिस
इस बारे में मझोला थाना प्रभारी केके वर्मा ने बताया कि आरोपित दोनों छात्रों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पकड़ा गया आरोपित नेता का करीबी रिश्तेदार  दुष्कर्म के आरोपित में पकड़ा गया है। आरोपित आयान पाशा कुंदरकी के बड़े नेता का रिश्तेदार है। उसे इस मामले से बचाने के लिए पुलिस अफसरों पर दबाव बनाया गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.