Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
"हर घर तिरंगा अभियान: आंगनवाड़ी केंद्रों पर बच्चों ने फहराया तिरंगा, देशभक्ति के गीतों से गूंजा आंगन... कलेक्टर-एसपी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह पूर्व तैयारियों का लिया जायजा कलेक्टर और एसपी ने परेड ग्राउ... जिला संयोजक ने ली छात्रावास अधीक्षकों की बैठक, शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम लाने के दिए निर्देश आगर-मालवा जिले में जन विश्वास अभियान के तहत 14 अगस्त को बड़ौद के गंगापुर में जन विश्वास शिविर, ग्राम... उज्जैन-आगर मालवा- झालवाड़ राष्ट्रीय राज्यमार्ग (NH-552G) की टेंडर प्रक्रिया को लेकर सांसद महेंद्र सि... सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कर्नाटक में UAPA मामलों की रोजाना सुनवाई के लिए बनेगा अलग स्पेशल कोर्ट जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में बड़ी कार्रवाई, राज्यसभा में पेश की गई 3 सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट देहरादून-मसूरी मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान भीषण भूस्खलन, सड़क पर गिरा भारी मलबा जालंधर के अवतार नगर में सनसनीखेज डबल मर्डर, कलयुगी युवक ने अपनी पत्नी और पिता की हत्या कर मचाया हड़क... 'जंतर-मंतर सीजन-2' का जल्द होगा आगाज: CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, हॉल न मिलने पर भाजपा पर ...

जूती पटवारी ने CM मोहन पर कसा तंज, बोले- पर्ची के मुख्यमंत्री के राज में बढ़ा क्राइम, करप्शन और कर्ज

39

शिवपुरी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की न्याय यात्रा की तैयारियों को लेकर बुधवार को शिवपुरी आए कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को पर्ची का मुख्यमंत्री बताया।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के अनुसार पर्ची के मुख्यमंत्री के राज में केसीसी यानी क्राइम, करप्शन और कर्ज तीनों बढ़ गए हैं और एक पर्ची वाले मुख्यमंत्री से इससे अधिक क्या अपेक्षा की जा सकती है।
उनका कहना था कि प्रदेश में पिछले तीस साल में जितना क्राइम नहीं था, उससे कहीं अधिक क्राइम ग्राफ पिछले दो माह की सरकार में बढ़ गया है। इसके अलावा बात अगर करप्शन की करें तो टोल टैक्स पर जितना पैसा पहले लगता था अब ठीक उससे दोगुना पैसा लिया जा रहा है।
बकौल जीतू पटवारी बात अगर कर्ज की करें तो पिछले एक महीने में 15 हजार करोड़ रुपये का कर्ज लिया जा चुका है, एक पर्ची वाले मुख्यमंत्री से इससे अधिक क्या अपेक्षा की जा सकती है।
उन्होंने खुला आरोप लगाया कि एक तरीके से देखा जाए तो पर्ची वाले मुख्यमंत्री के राज में भाजपा को लूट की खुली छूट मिल चुकी है और यह निकट भविष्य के लिए सुखद नहीं है।
जीतू पटवारी ने इस दौरान यह भी कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राज में जो कुछ उन्होंने बोला वह हुआ नहीं और जो नहीं बोला वह सब कुछ हो गया। बकौल पटवारी मोदी के राज में एक भी परिवार ऐसा नहीं है जहां पर बेरोजगारी नहीं है।
एक भी किसान ऐसा नहीं है जिस पर कर्ज न हो। एक भी परिवार ऐसा नहीं है जो महंगाई की मार से बचा हो। इसके अलावा 70 प्रतिशत घरों के बच्चे किसी न किसी तरह के नशे की गिरफ्त में हैं।
राहुल गांधी की यात्रा की तैयारियों पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करते हुए जीतू पटवारी ने कहा कि पहले यहां जब भी कांग्रेस का कोई कार्यक्रम होता था तो उसका श्रेय दूसरे लोग ले जाते थे।
भीड़ कांग्रेस करती थी और जब दिल्ली में चर्चा होती थी तो दूसरे लोग कहते थे कि मेरे अनुयायी हैं। अब अगर कांग्रेस भीड़ करेगी तो उसका श्रेय आप लोगों को ही मिलेगा। कोई आपकी मेहनत का श्रेय नहीं ले पाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.