Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

भाजपा विधायक ने अचानक क्यों पकड़े एसडीएम के पैर, जानिए पूरा मामला..

70

विदिशा। मध्य प्रदेश के विदिशा के सिरोंज से भाजपा विधायक मंगलवार को तहसील कार्यालय पहुंचे थे। इस दौरान विधायक एसडीएम के सामने हाथ जोड़ते हुए नजर आए हैं। इतना ही नहीं विधायक ने एसडीएम के पैर तक छू लिए। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रहा है। विदिशा के सिरोंज से भाजपा विधायक तहसील कार्यालय पहुंचे थे उन्होंने आरोप लगाया है कि कुछ अफसर कांग्रेस से मिले हुए हैं और केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार को फेल करने में जुटे हुए हैं।

विधायक उमाकांत शर्मा एसडीएम हषर्ल चौधरी को ज्ञापन देने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान विधायक ने एसडीएम के पैर छूकर निवेदन किया और कहा कि जल संकट को लेकर गंभीरता से काम कीजिए क्षेत्र में पानी की कमी से जनता परेशान है। मैं कई बार अफसरों से बोल चुका हूं। लेकिन कोई ने भी ध्यान नहीं दिया।

विधायक उमाकांत शर्मा का कहना था कि गांव में नल जल योजना बेकार पड़ी हुई है। पीएचई विभाग पूरी तरह से फेल हो गया है और ठेकेदार और अधिकारी मिलकर पैसे खा रहे हैं। तीन दिन से पानी नहीं आ रहा है लोग परेशान हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.