Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Bokaro News: बोकारो में युवक का संदिग्ध शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने शराब माफिया पर जताया शक झारखंड में गर्मी का दायरा बढ़ा, चाईबासा सबसे गर्म तो गुमला में सबसे ठंडी रात Hazaribagh News: हजारीबाग के बड़कागांव में बुजुर्ग दंपती की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत Palamu News: पलामू में शस्त्र लाइसेंसों की समीक्षा शुरू, आपराधिक इतिहास वाले लोगों पर गिरेगी गाज सऊदी अरब में भारतीय की मौत पर बवाल: परिजनों का आरोप- 'पावर ऑफ अटॉर्नी' पर नहीं किए साइन Hazaribagh News: हजारीबाग में हथिनी का आतंक, वन विभाग अब ट्रेंकुलाइज करने की कर रहा तैयारी Bilaspur News: बिलासपुर की पेंट फैक्ट्री में लगी भीषण आग, तिफरा इंडस्ट्रियल एरिया में मचा हड़कंप MCB News: अमृतधारा महोत्सव में छिड़ा सियासी संग्राम, जनप्रतिनिधियों और नेताओं में दिखी भारी नाराजगी Balod News: बालोद में कब्र से दफन बच्ची का सिर गायब, तंत्र-मंत्र की आशंका से इलाके में दहशत Baloda Bazar News: नाबालिग के कंधों पर अवैध शराब का धंधा, दो बड़ी पुलिस कार्रवाइयों में गिरोह बेनकाब

बिहार के दबंग दारोगा, 3 साल से मकान पर कब्जा, ना किराया देते ना खाली करते… मालिक लगा रहा थाने का चक्कर

44

बिहार में इन दिनों बिहार पुलिस के दारोगा चर्चा में हैं. कहीं कोई फर्जी दारोगा बना कर धन उगाही करने लगता है. कहीं किसी जिलें में एसपी दारोगा को केस से नाम हटाने के नाम पर दारू मुर्गा की डिमांड करने के आरोप में सस्पेंड कर रहे हैं. किसी थाने की थानेदार महिला दारोगा को इसलिए सस्पेंड कर दिया जाता है कि उसका पति थाने की जीप लेकर लोगों के बीच धौंस दिखाकर उगाही कर रहा है. अब कैमूर में तीन साल पहले पदस्थापित दारोगा की दबंगई का मामला सामने आया है. यहां एक दारोगा ने किराए के घर को पिछले तीन साल से बंद कर रखा है. वह मकान मालिक को ना तो घर का किराया दे रहा है और ना ही मकान खाली कर रहा है.

बुजुर्ग मकान मालिक अपना घर खाली कराने के लिए थाने के चक्कर लगा रहे हैं. वह थाने में मकान खाली कराने के लिए कई बार आवेदन दे चुके हैं लेकिन उसपर कोई कार्रवाई नहीं हुई. थाने से उन्हें हर बार बस आश्वासन ही मिल रहा है.

तीन साल से मकान पर ताला किराया भी नहीं दे रहे हैं

दरअसल चार साल पहले भभुआ थाने में एएसआई प्रभुनाथ सिंह की तैनाती हुई थी. इस दौरान उन्होंने भभुआ के वार्ड नंबर सात में रविशंकर पाण्डेय के घर में 1200 रुपए प्रति माह पर किराए पर घर लिया था. वह करीब एक साल तक यहां रहे. इस दौरान उन्होंने मकान मालिक को तय किराया भी दिया. इसके बाद उनका ट्रांसफर भोजपुर जिले में हो गया. तब से उन्होंने ना ही मकान मालिक को उसका किराया दिया और ना ही मकान खाली किया है. मकान मालिक ने कई बार दारोगा को फोन किया. यहां तक कि थाने में भी गुहार लगाई. इसके बाद भी मकान खाली नहीं हुआ.

क्या कह रही है भभुआ थाने की पुलिस

पीड़ित मकान मालिक रविशंकर पाण्डेय ने बताया कि दारोगा प्रभुनाथ सिंह जबतक मकान में रहे किराया दिया. जब उनका ट्रांसफर हो गया तब उन्होंने घर खाली नहीं किया है और ना ही इसका किराया दे रहे हैं. फोन करने पर मकान खाली करने का समय देते हैं लेकिन मकान खाली नहीं करते हैं. उन्हें 50 हजार रुपए से ज्यादा का नुकसान हो गया है.वहीं मामले में भभुआ थानेदार मुकेश कुमार ने बताया कि प्रभुनाथ सिंह अभी भभुआ थाने में पदस्थापित नहीं है. मकान, किराया या इससे जुड़ा जो भी मामला है वह उनका निजी मामला है. यह थाने से जुड़ा मामला नहीं है. वैसे हमने बुजुर्ग के लिए सहयोग के तौर पर बात की थी तो उन्होंने जल्द घर खाली करने और किराया देने की बात कही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.