Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

सीएम मोहन के बेटे वैभव ने पत्नी संग किए महाकाल के दर्शन, नंदीहाल में बैठकर की पूजा अर्चना

42

उज्जैन: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नवविवाहित पुत्र वैभव यादव और पुत्रवधू शालिनी यादव ने भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए। नवविवाहित जोड़े ने नंदी हाल में बैठकर भगवान महाकाल की पूजा अर्चना की और बाबा का आशीर्वाद लिया। इस दौरान कलावती यादव अध्यक्ष, नगर पालिक निगम उपस्थित थी। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के बेटे वैभव का विवाह समारोह राजस्थान के अजमेर जिले के पुष्कर में संपन्न हुआ। वैभव का विवाह हरदा के रोलगांव निवासी सतीश यादव की बेटी शालिनी के साथ हुआ है। बेटे के विवाह समारोह में सीएम यादव ने अन्य बारातियों के साथ डांस भी किया।

सादगी के कारण चर्चा में आई सीएम यादव के बेटे की शादी

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के बेटे वैभव का विवाह समारोह राजस्थान के अजमेर जिले के पुष्कर में संपन्न हुआ। वैभव का विवाह मध्य प्रदेश के हरदा के रोलगांव निवासी सतीश यादव की बेटी शालिनी के साथ हुआ है। बेटे के विवाह समारोह में सीएम यादव ने अन्य बारातियों के साथ डांस भी किया। हालांकि सादगी के कारण सीएम के बेटे की शादी देशभर में चर्चा का विषय रही।

शादी से आम जनता को परेशानी न हो इस बात रखा गया खास ध्यान

राजस्थानी थीम पर रखी पुत्र वैभव यादव की शादी में शामिल होने के लिए सीएम मोहन अजमेर जिले स्थित पुष्कर के पुष्करा रिज़ॉर्ट में दो दिन के लिए पहुंचे थे। मोहन यादव ने बहुत ही साधारण तरीके से अपनी यात्रा की ताकि लोगों को कोई परेशानी न हो। हालांकि, सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस ने आधे घंटे पहले ही पुष्कर सरोवर और ब्रह्मा मंदिर खाली कर दिया था।

लेकिन फिर भी यह पहला मौका था कि किसी भी मुख्यमंत्री आने की वजह से स्थानीय लोगों और यात्रियों को परेशानी नहीं हुई। रिज़ॉर्ट में मुख्यमंत्री के पुत्र वैभव और पुत्रवधू शालिनी यादव का पाणिग्रहण संस्कार संपन्न हुआ।

इस दौरान सीएम मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा की रीति-नीति है कि निजी कार्यक्रम को निजी ही रखा जाए। इस बात का संतोष है कि विवाह समारोह सुख, सुकून और शांति से संपन्न हो गया। वहीं सीएम की पत्नी सीमा यादव ने घाट पर पूजा-अर्चना के बाद जब मोहन यादव के चरण धोए और आशीर्वाद लिया तो इस धार्मिक परंपरा को देखकर हर कोई हैरान था और प्रशंसा कर रहा था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.