Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

Motorola का ये फोन बना जाएगा स्मार्टवॉच, रोल होने के साथ मिलेंगे कई फीचर्स

36

नॉर्मल कैजुअल फोन से बोर हो गए हैं तो ये बेंडेबल फोन बढ़िया एक्सपीरियंस देगा. अब सोच रहे होंगे कि फोल्डेबल और फ्लिप फोन सुना था पर ये बेंडेबल फोन क्या है? ये बेंड होने के बाद कैसे चलेगा तो आपको बता दें कि बार्सिलोना में मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC 2024) में, मोटोरोला ने नए स्मार्टफोन से पर्दा उठाया है. ये फोन मार्केट में मौजूद सभी फोन से अलग है और इसका डिजाइन स्मार्टवॉच की तरह है.

फोन को अपनी कलाई में घड़ी की तरह पहन सकते हैं. मोबाइल कंपनी मोटोरोला ने अपने ब तक के सबसे अलग फोन को पेश किया है. इस फोन के नाम की बात करें तो इस फोन का नाम शेप शिफ्टिंग फोन है.

मोटोरोला के शेप शिफ्टिंग फोन में मिलेंगे ये फीचर्स

फोन में मिलने वाले फीचर्स की बात करें तो इस फोन में आपको 6.9 इंच की डायग्नल डिस्प्ले मिलेगी. स्मार्टफोन में थिक बेजेल्स और फोन के बैक रियर में फैब्रिक मैटेरियल लगाया गया है. इस फैब्रिक मैटेरियल से फोन की ग्रिप अच्छी होगी. इस फोन को घड़ी बनाकर इसलिए पहना जा सकता है क्योंकि इसमें मेटल कफ का चुंबकीय लिंक दिया गया है. जिसकी वजह से ये कलाई पर बेंड होकर बंध जाता है.

रोलेबल फोन में है ये खास फीचर

इस फोन में आपको एक खास फीचर मिल रहा है इसमें एडाप्टिव यूजर इंटरफेस शामिल है. इसकी हेल्प से मोबाइल को टेबल पर बेंड करके रखने से स्क्रीन ऑटोमेटिकली ऊपर हो जाती है. इसके बाद फोन में इंस्टॉल्ड ऐप्स ऊपर शो होने लगते हैं. फोन की स्क्रीन 4.6 इंच की बन जाती है. इस रोलेबल फोन में आप अपनी पसंद का वॉलपेपर कस्टमाइज करके लगा सकते हैं.

कीमत और उपलब्धता

फिलहाल ये केवल एक कॉन्सेप्ट है जिसे एम डब्ल्यू सी 2024 इवेंट में पेश किया गया है. संभावना है कि भविष्य में ये फोन यूजर्स की पंसंद बन सकता है. ये शो इस साल 26 फरवरी से शुरू हुआ है जो 29 फरवरी तक चलेगा. इस इवेंट में टॉप स्मार्टफोन ब्रांड्स, लैपटॉप और फ्यूचिरिस्टिक डिवाइस शो किए जा रहे हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.