Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

भाजपा में जाने की अटकलों को कमल नाथ ने फिर किया खारिज, बोले- क्या आपने कभी यह मेरे मुंह से सुना

43

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और पीसीसी चीफ कमल नाथ ने उनके भाजपा में जाने की अटकलों को फिर से खारिज कर दिया है। साथ ही इन अटकलों का जिम्‍मेदार मीडिया को बताया है।

कमल नाथ ने मंगलवार को मीडिया से चर्चा में कहा कि ‘क्या आपने कभी मेरे मुंह से यह सुना है? आप (मीडिया) यह खबर चलाते हैं और फिर मुझसे इसके बारे में पूछते हैं। पहले आपको (मीडिया) इसका खंडन करना चाहिए।’

गौरतलब है कि बीते दिनों कमल नाथ के भाजपा में जाने की अटकलें थी। इसे हवा और तब मिली, जब उन्होंने इसका खंडन नहीं किया। छिंदवाड़ा के शिकारपुर में उन्होंने विधायक, पूर्व विधायक सहित पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की और पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में परिवर्तन कर एक दिन पहले दिल्ली पहुंच गए। इसके पहले मीडिया प्रोफाइल बदल गई। उनके समर्थकों ने पार्टी नेताओं द्वारा कमल नाथ का अपमान किए जाने का आरोप लगाया।

कुछ नेताओं ने भी अपनी प्रोफाइल बदली। दिल्ली में कमल नाथ के भाजपा नेताओं से मुलाकात करने की अटकलें लगाई गईं पर कोई पुष्टि नहीं हुई। इसके बाद उनके भरोसेमंद पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा सामने आए और कमल नाथ के भाजपा में जाने की अटकलों का ठीकरा मीडिया पर फोड़ दिया और दावा किया कि कमल नाथ कहीं नहीं जा रहे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.