Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

विदिशा में लोकसभा प्रत्याशी को लेकर भाजपा में रायशुमारी, पूर्व सीएम शिवराज का नाम सबसे ऊपर

51

 विदिशा/ रायसेन। लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को रायसेन में सांसद की उम्मीदवारी के लिए रायशुमारी की, जिसमें संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली आठों विधानसभा क्षेत्र के करीब डेढ़ सौ पदाधिकारी शामिल हुए। इस रायशुमारी में सबसे ऊपर पूर्व मुख्यमंत्री और इस क्षेत्र के पांच बार सांसद रह चुके शिवराज सिंह का नाम रहा। दूसरे नंबर पर रमाकांत भार्गव और तीसरे नंबर पर पूर्व मंत्री रामपाल सिंह का नाम रखा गया है।

मालूम हो, केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर सोमवार को पूरे प्रदेश में सभी 29 संसदीय क्षेत्रों के लिए रायशुमारी आयोजित की गई थी। इसी के चलते सोमवार दोपहर को राज्यसभा सांसद कविता पाटीदार और केबिनेट मंत्री निर्मला भूरिया रायसेन स्थित जिला भाजपा कार्यालय पहुंची। यहां उन्होंने विदिशा, गंजबासोदा, सांची, सिलवानी, भोजपुर, इछावर, बुदनी और खातेगांव विधानसभा क्षेत्र के पदाधिकारियों से चर्चा की।

वन टू वन चर्चा में पदाधिकारियों को एक पर्ची दी गई थी, जिसमें सांसद प्रत्याशी के लिए तीन नेताओं के नाम लिखकर देना था। सूत्रों के मुताबिक इस रायशुमारी में अधिकांश लोगों ने पहले नंबर पर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का नाम लिखा है। भाजपा सूत्रों के अनुसार यह नाम भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के माध्यम से राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को भेजे जाएंगे।

इस रायशुमारी में क्षेत्र के विधायक, पूर्व विधायक, जिला और जनपद पंचायत अध्यक्ष, नगर पालिका अध्यक्ष सहित जिला पदाधिकारियों को बुलाया गया था। अगले माह घोषित हो सकते है प्रत्याशी विधानसभा चुनाव की तरह ही लोकसभा चुनाव में भी भाजपा समय से पहले ही प्रत्याशी घोषित करने की तैयारी में है।

सूत्रों के अनुसार दो दिन पहले देश के गृह मंत्री अमित शाह मध्यप्रदेश के दौरे पर आए थे। तभी उन्होंने पूरे प्रदेश में एक दिन के भीतर रायशुमारी करने के निर्देश दिए थे। इसी के बाद मुख्यमंत्री डा.मोहन यादव ने सभी मंत्रियों को भी रायशुमारी में शामिल होने के निर्देश दिए थे। सोमवार को रायशुमारी के बाद पर्यवेक्षकों को अपनी रिपोर्ट प्रदेश भाजपा कार्यालय में जमा करना है और इसी दिन रात तक यह रिपोर्ट दिल्ली भेजा जाना है।

18 वर्षों तक प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे शिवराज सिंह चौहान की संसदीय क्षेत्र पर पकड़ आज भी बरकरार है। विदिशा से तो उनका शुरू से ही लगाव रहा है लेकिन वे। संसदीय क्षेत्र के अन्य जिलों में भी उतने ही सक्रिय रहे है। शिवराज ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी बाजपेई के इस्तीफे के बाद पहली बार वर्ष 1991 में इसी संसदीय क्षेत्र से सांसद का चुनाव लड़ा था और भारी मतों से जीत हासिल की थी। इसके बाद वे वर्ष 1996, 1998, 1999,2004 और 2006 में लगातार पांच बार सांसद चुने गए। भाजपा का गढ़ माने जाने वाले इस संसदीय क्षेत्र में पिछले 34 वर्षों से भाजपा का कब्जा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.