Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

10वीं फेल दोस्त को अपनी जगह पेपर देने भेज खुद शादी पर गया दसवीं का छात्र, मामला दर्ज

29

शिवपुरी: मध्य प्रदेश के शिवपुरी में फर्जी परीक्षा का एक अनोखा मामला सामने आया है। जहां छात्र ने अपनी जगह अपने दोस्त को परीक्षा देने भेज दिया। मामले का खुलासा तब हुआ जब जांचकर्ताओं को छात्र पर संदेह हुआ। पुलिस ने नाबालिग से पूछताछ की गई तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। खास बात यह कि दोस्त की जगह पीरक्षा देने पहुंचा छात्र खुद 10वीं फेल है।

दरअसल, परीक्षा हॉल में बैठे परीक्षार्थी अमन के चेहरे और दस्तावेजों पर चस्पा फोटो का मिलान न होने पर पर्यवेक्षकों को संदेह हुआ। छात्र से इस संबंध में पूछा तो उसने बड़े आत्मविश्वास से दावा किया कि यह फोटो उसी का है। लेकिन उसके आसपास बैठे छात्रों ने बताया कि इसके पहले की परीक्षा देने दूसरा लड़का आया था। इससे संदेह और बढ़ गया। फोटो और चेहरे का मिलान न होने के चलते पर्यवेक्षकों ने पुलिस को बुलाया। पुलिस को देखते ही अमन ने माना वह अपने दोस्त की जगह परीक्षा दे रहा है। उसने पुलिस को बताया कि उसके दोस्त ने एक शादी में जाना था इसलिए वह उसकी जगह पेपर देने आ गया।

बता दें कि सोमवार को जिले के 68 केंद्रों में हाई स्कूल के सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा थी। फर्जी परीक्षार्थी अमन शिवपुरी नगर के उत्कृष्ठ विद्यालय में 10वीं की परीक्षा दे रहा था। मामले पर जिला शिक्षा अधिकारी समर सिंह राठौर ने बताया कि फर्जी परीक्षार्थी पकड़ा गया है। उसके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करा दी गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.