Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
सतना जिला अस्पताल में बड़ा नियम उल्लंघन: पीएम हाउस में घुसाई गईं स्कूली छात्राएं, सामने कराया गया पो... सागर यूनिवर्सिटी और महार रेजीमेंट की नई पहल: अग्निवीरों के लिए शुरू होगा 'ड्रोन टेक्नोलॉजी' कोर्स, न... भोपाल में 80 हजार दुकानों पर मंडराया संकट: सुप्रीम कोर्ट के आदेश से 5 लाख लोगों का रोजगार खतरे में; ... सागर कॉन्वेंट स्कूल विवाद: पहचान पत्र पर आदिवासी नाम मिलने से भड़का गुस्सा; प्राचार्या सिस्टर केथरिन... छतरपुर हत्याकांड का खुलासा: शराब के नशे में विवाद के बाद पड़ोसी ने लाठी से की हत्या, कुल्हाड़ी से का... छतरपुर हत्याकांड का खुलासा: शराब के नशे में विवाद के बाद पड़ोसी ने लाठी से की हत्या, कुल्हाड़ी से का... शिवपुरी में वन विभाग का पिंजरा फेल, ग्रामीणों का 'देसी जुगाड़' हिट: चंदे के बकरे से 24 घंटे में कैद ... JPSC परीक्षा धांधली: सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल; सेवानिवृत्त जज की अध्यक्षता में SIT और CBI जांच... JPSC-JSSC धांधली के खिलाफ रांची में छात्रों का हुंकार: मंत्री प्रतिनिधिमंडल संग बैठक विफल, TDPL कंपन... Gauri Shiksha Foundation के चेयरमैन Mukesh Sharma ने कांवड़ सेवा शिविर में जनसेवा को बताया सबसे बड़ी...

समारोह से लौट रहे कार सवारों को पिकअप ने मारी जोरदार टक्कर, 2 बच्चों सहित 6 की दर्दनाक मौत

38

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। जहां जिले के बैरिया इलाके में सोमवार की देर रात शादी समारोह से लौट रहे कार सवारों को पिकअप ने टक्कर मार दी। हादसा सुधर छपरा मोड के पास हुआ। इस हादसे में 2 बच्चों सहित 6 लोगों की मौत हो गई। वहीं हादसे में 9 लोग घायल भी हुए हैं।  हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जिनमें से कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

समारोह से लौट रही कार को पिकअप ने मारी जोरदार टक्कर
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, बलिया जिले के दोकटी थाना क्षेत्र में मंगलवार तड़के एक मांगलिक कार्यक्रम से लौट रहे ग्रामीणों के दो वाहनों की एक अन्य वाहन से टक्कर हो गई। पुलिस ने बताया कि इस दुर्घटना में 6 लोगों की मौत हो गई और करीब 10 लोग घायल हो गए। पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) मोहम्मद उस्मान ने मंगलवार को बताया कि दोकटी क्षेत्र के सुघर छपरा मोड़ के पास मंगलवार को तड़के लगभग साढ़े 3 बजे तेज रफ्तार पिकअप वाहन और दो जीप में टक्कर हो गई।

हादसे में 6 लोगों की मौत और 10 लोग घायल
उन्होंने बताया कि इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई तथा 10 लोग घायल हो गए हैं। घायलों में से 4लोगों की स्थिति गंभीर होने पर उन्हें वाराणसी रेफर किया गया है। सीओ ने बताया कि दोनों जीप में कुल 17 लोग सवार थे। जीप में सवार लोग खेजुरी थाना क्षेत्र के मासूमपुर गांव में तिलक समारोह से लौट रहे थे। उन्होंने कहा कि मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.