Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Mahasamund Salary Scam: लिपिक बना फर्जी 'व्याख्याता', 8 महीने तक ली मोटी सैलरी; महासमुंद में 13 लाख ... Rekha Gupta and Arvind Kejriwal Voter Notice: दिल्ली में एसआईआर प्रक्रिया के तहत नोटिस पर चुनाव आयोग... Delhi Crime News: कालकाजी थाना क्षेत्र में हुई झड़प के बाद प्रॉपर्टी डीलर बंटी घड़ियाल की मौत, पुलिस... ABVP Wins DUSU Polls: डीसूयू चुनाव में एबीवीपी की 3-0 से बड़ी जीत, यश डबास बने अध्यक्ष और रिया छावड़... Delhi Jantar Mantar Protest Update: करणी सेना अध्यक्ष राज शेखावत और सरकार के बीच बनी सहमति, महापंचाय... Weather Update Today: देश के कई राज्यों में मॉनसून की वापसी से पहले भारी बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार ... BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ...

रोड़ एक्सीडेंट में फेमस भोजपुरी की दो एक्ट्रेस की मौत, सड़क हादसे में सिंगर की भी गई जान

66

बिहार के कैमूर में सोमवार को एक भीषण सड़क हादसे में भोजपुरी एक्ट्रेस की मौत हो गई इसके साथ ही एक सिंगन ने भी दम तोड़ दिया। इस हादसे में कुल 9 लोगों की मौत हुई थी उसमें भोजपुरी सिनेमा के भी चार उभरते हुए स्टारों की जान चली गई।

 पुलिस ने सोमवार को बताया कि बिहार के कैमूर जिले में ट्रक, एसयूवी और मोटरसाइकिल के बीच टक्कर में नौ लोगों की मौत हो गई जिसमें  भोजपुरी गायक छोटू पांडे भी शामिल थे। इसके अलावा इस सड़क हादसे में भोजपुरी एक्ट्रेस आंचल तिवारी और सिमरन श्रीवास्तव की भी जान चली गई।

घटना रविवार की शाम मोहनिया थाना क्षेत्र के देवकली गांव के पास जीटी रोड पर हुई थी। मोहनिया के डीएसपी दिलीप कुमार ने बताया कि मृतकों की पहचान सोमवार को की गई और उनमें भोजपुरी गायक विमलेश पांडे उर्फ ​​छोटू पांडे भी शामिल हैं. अन्य मृतकों की पहचान आंचल तिवारी, सिमरन श्रीवास्तव, प्रकाश राम, दधिबल सिंह, अनु पांडे, शशि पांडे, सत्य प्रकाश मिश्रा और बागीश पांडे के रूप में हुई।

इसके बाद एसयूपी और बाइक दोनों दूसरे लेन में चले गए, जहां एक तेज रफ्तार ट्रक उनसे टकरा गया।  इसके बाद मोटरसाइकिल चालक सहित सभी नौ लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.