Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

सड़क हादसे में भोजपुरी सिंगर छोटू पांडेय समेत 9 की दर्दनाक मौत, बाइक और ट्रक से हुई टक्‍कर

48

मुंबई: भोजपुरी इंडस्ट्री से एक दुखद और दिल दहलाने वाली खबर है। खबर है कि बिहार के सासाराम के पास एक भयानक सड़क हादसे में भोजपुरी गायक छोटू पांडेय और उनके राइटर की मौत हो गई है।  इसी के साथ एक एक भोजपुरी एक्ट्रेस के मामा के मौत की भी खबर है। इस हादसे में कुल 9 लोगों की मौत हुई है।

स्कॉर्पियो पर सवार ये लोग बक्सर से बनारस किसी शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे। एक वेब पोर्टल को दिए इंटरव्यू में फिल्म पीआर उदय भगत ने कहा- ‘ये घटना बिहार के सासाराम में हुई। इस गाड़ी पर छोटू पांडेय सिंगर, मिश्रा बैरागी, दो मॉडल थीं आंचल तिवारी और सिमरन श्रीवास्तव और इनके अलावा चार लोग थे स्कॉर्पिया में। इस गाड़ी में कुल 8 लोग थे जिनमें से बाकी के 4 लोग इनके ग्रुप के ही थे। उन सबकी बॉडी को हस्पिटल नहीं बल्कि उनके घर ही ले जाया गया।’ उन्होंने आगे कहा-‘जिस बाइक सवार को बचाने में इस गाड़ी का एक्सिडेंट हुआ, वो भोजपुरी की एक एक्ट्रेस के मामा थे।’

दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोग

छोटू पांडेय – बक्सर के देवरिया गांव निवासी
अनु पांडेय – बक्सर के घेयूयरिया गांव निवासी
शशि पांडेय- बक्सर के इटाढ़ी गांव निवासी
बागीश पांडेय – बक्सर के इटाढ़ी गांव निवासी
सत्य प्रकाश मिश्रा- बक्सर के इटाढ़ी गांव निवासी
प्रकाश राय – बक्सर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र निवासी
आंचल तिवारी – सुल्तानपुर, यूपी निवासी
सिमरन श्रीवास्तव- यूपी के कानपुर के खानदेवपुर नई बस्ती काशी गांव निवासी
दजबल सिंह- कैमूर के मोहनिया निवासी, बाइक सवार

 रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्कॉर्पियो ने पहले बाइक सवार को टक्कर मारी और फिर गाड़ी घूमकर दूसरे लेन में सामने से आ रहे ट्रक के सामने आ गई, जिसके बाद बहुत ही खतरनाक टक्कर हो गई। इस हादसे के बाद बॉडी का ऐसा हाल था कि उन्हें पहचान पाना तक मुश्किल हो रहा था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.