Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Congress Election Result: अभिषेक चौधरी को मिले सबसे ज्यादा 6.15 लाख वोट, राजस्थान यूथ कांग्रेस अध्यक... Rajasthan Kinnar House Theft: पुरानी रंजिश की आशंका के तहत पुलिस कर रही जांच, अज्ञात आरोपियों की तला... Chimur Ashramshala Controversy: डैंड्रफ की समस्या के नाम पर छात्रों के साथ अजीब सलूक, वायरल तस्वीरों... BJP vs Shinde Sena: नागपुर में बीजेपी के सामने बागी पूर्व विधायक की चुनौती, सीटों के बंटवारे के बाद ... Ulhasnagar Mahayuti Crisis: महाराष्ट्र में महायुति में पड़ी फूट! बीजेपी ने शिंदे सेना से अलग होने का... CM Vishnu Deo Sai Singapore Visit: छत्तीसगढ़-सिंगापुर साझेदारी से खुलेंगे विकास के नए रास्ते, ग्रीन ... Chhattisgarh PMAY Success: छत्तीसगढ़ में बिना सरकारी खर्च के मिली 25,413 आवासों के लिए जमीन, केंद्र ... Kanker Divyang Camp: जगदलपुर में 7 अक्टूबर को लगेगा निःशुल्क दिव्यांग शिविर, कलेक्टर कुन्दन कुमार ने... Raipur Police Reshuffle: मुख्यमंत्री और राजभवन सुरक्षा में बदले गए अधिकारी, गृह विभाग ने जारी किया न... Sahibganj Murder Mystery Solved: साहिबगंज में गौरचंद्र बागती हत्याकांड का खुलासा, चचेरा भाई ही निकला...

कौन है “डर्टी हैरी”, जिसके कारण अमेरिका में 4 गुजरातियों की हुई थी मौत

88

नई दिल्ली: अमेरिकी अधिकारियों ने डिंगुचा मानव तस्करी मामले में शिकागो में “डर्टी हैरी” के नाम से मशहूर हर्षकुमार पटेल को गिरफ्तार कर लिया है। जनवरी 2022 में कनाडा से अवैध रूप से अमेरिका में प्रवेश करने का प्रयास करते समय जगदीश पटेल, उनकी पत्नी वैशाली और उनके दो छोटे बच्चों की    बर्फीली सर्दी के कारण पूरे परिवार की मौत हो गई।   जिसके बाद दोनों देशों में गुजराती समुदाय को सदमे में डाल दिया।  इनकी मौत का ज़िम्मेदार अमेरिका में रह रहे भारतीय मूल के हर्षकुमार पटेल हैं। अमेरिकी अधिकारियों ने मानव तस्करी के मामले में इसे गिरफ्तार भी कर लिया है। आईए जानते है  आखिर कौन हर्कुमार पटेल?

  ‘डर्टी हैरी’ के नाम से मशहूर से लोग ‘परम सिंह’ और ‘हरेश रमेशलाल पटेल’ के नाम से भी जानते हैं। पिछले सप्ताह शिकागो हवाई अड्डे पर इसे गिरफ्तार किया गया था। हर्षकुमार पटेल पर अमेरिका में अवैध लोगों के लाने का आरोप है। अदालत ने आरोप लगाया गया है कि हर्षकुमार पटेल ने फ्लोरिडा निवासी कथित तस्कर स्टीव शैंड को भर्ती किया था, जिसे 2022 में शव बरामद होने के बाद गिरफ्तार किया गया था।

रिपोर्ट में कहा, “पटेल एक संगठित मानव तस्करी समूह का हिस्सा था जिसने संयुक्त राज्य अमेरिका में भारतीय नागरिकों के अवैध प्रवेश की सुविधा प्रदान की थी।” पुलिस शिकायत में हर्षकुमार पटेल और शैंड के बीच बातचीत का विवरण भी दिया गया है। पुलिस ने कहा कि दोनों के बीच रेंटल कार, होटल के बिल का भुगतान करने की बातचीत हुई है।. पुलिस ने कहा कि एक मैसेज में पटेल ने शैंड से कहा था कि सुनिश्चित करे कि लोग बर्फीले तूफ़ान से निपटने के लिए तैयार हो।

पुलिस ने जानकारी दी कि “शैंड ने भारतीय नागरिकों को लाने-ले जाने के लिए दिसंबर 2021 और जनवरी 2022 के बीच मिनेसोटा में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर की गई कुल पांच यात्राओं के बारे में बताया था।  जिसमें 19 जनवरी, 2022 की यात्रा भी शामिल है, जिसके दौरान उन्हें गिरफ्तार किया गया था.”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.