Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
India's Fastest Metro: भारत की सबसे तेज मेट्रो की रफ्तार ने चौंकाया, अब घंटों का सफर मात्र 30 मिनट म... India AI Impact Summit 2026: बिहार में तकनीक का नया दौर, राज्य सरकार ने ₹468 करोड़ के MoU पर किए हस्... Mamata Banerjee vs EC: "चुनाव आयोग की हिम्मत कैसे हुई?" सुप्रीम कोर्ट के नियमों के उल्लंघन पर भड़कीं... Delhi Kidnapping: पहले विश्वास जीता, फिर दूध पिलाने के बहाने बच्चा लेकर फरार! दिल्ली के अंबेडकर हॉस्... Rape Case Verdict: दुष्कर्म मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट का बड़ा फैसला, दोषी को 7 साल की कड़ी सजा और ... Bhupinder Hooda on Crime: "हरियाणा में वही सुरक्षित है जिसे कोई मारना नहीं चाहता"—बढ़ते अपराध पर हुड... Haryanvi Singer Harsh Gupta Arrested: हरियाणवी सिंगर हर्ष गुप्ता गिरफ्तार, पुलिस ने इस गंभीर मामले म... High-Tech Fraud: पेमेंट का फर्जी मैसेज दिखाकर लाखों के गहने ले उड़ा ठग, शातिर की तलाश में जुटी पुलिस Rohtak Gangwar: रोहतक में सरेआम गैंगवार, गोगा की 20 से अधिक गोलियां मारकर हत्या, CCTV में कैद हुई खौ... Haryana Vivah Shagun Yojana: हरियाणा में बेटी की शादी के लिए मिलेंगे 71,000 रुपये, जानें क्या है पात...

केंद्र में हमारी सरकार आते ही अग्निवीर परीक्षा बंद करेंगे, भूपेश बघेल का बड़ा ऐलान, सचिन पायलट ने भी कही ये बात

34

रायपुर: लोकसभा चुनाव होने में अब बस कुछ ही दिन बचे हैं। कांग्रेस लगातार मोदी सरकार की नीतियों और कामकाज को लेकर आक्रामक रहती है। राहुल गांधी अपनी भारत जोड़ों न्याय यात्रा में लगातार मोदी सरकार को घेरते नजर आ रहे हैं। इस बीच छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने सोशल मीडिया में एक पोस्ट शेयर कर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि यदि हमारी सरकार आएगी तो अग्निवीर योजना को बंद करेंगे। फिर से पक्की भर्ती शुरु करवाएंगे।

पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि “केंद्र में हमारी सरकार आते ही “अग्निवीर योजना” रद्द होगी, फिर से पक्की भर्ती शुरू होगी।” हालांकि, अग्निवीर योजना को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी से लेकर कांग्रेस के तमाम बड़े नेता इसका लगातार विरोध कर रहे हैं।

वहीं कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने भी इस योजना का विरोध किया है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने 14 जून, 2022 को अग्निपथ योजना की घोषणा की थी। सरकार का यह निर्णय एकतरफा था। इसमें कहा ये गया कि: – सेना में भर्ती अग्निपथ योजना के माध्यम से की जाएगी। सेना की औसत आयु को कम और सेना का आधुनिकीकरण करना है। जबकि मोदी सरकार ने इस योजना को पैसा बचाने के लिए शुरू किया। एक तरफ सरकार का कहना है कि हम डिफेंस एक्सपोर्ट से बहुत पैसा कमा रहे हैं, आत्मनिर्भर हुए हैं। ऐसे में अगर हम डिफेंस सेक्टर में इतने सक्षम हो रहे हैं, तो सरकार को हमारे सैनिकों के जीवन, उनके पेंशन और परिवार की सुख-सुविधाओं के लिए काम करना चाहिए। अग्निपथ योजना का कांग्रेस पार्टी ने शुरुआत से ही विरोध किया है, क्योंकि ये सेना के साथ खिलवाड़ है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.