Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Faridabad Encounter: फरीदाबाद में सीनियर एचआर मैनेजर की हत्या के आरोपी से पुलिस की मुठभेड़, पैर में ... Punjab and Haryana High Court: जान-माल पर तुरंत खतरा साबित न होना हथियार लाइसेंस रद्द करने का पर्याप... रोहतक में प्रेमी युगल की सनसनीखेज हत्या: बीयर पार्टी के विवाद में दोस्तों ने की वारदात, नहर से मिले ... पंचकूला में डीसीपी की गाड़ी रोकने के इशारे पर भगाी कार: 5 किलोमीटर पीछा कर पकड़े गए युवक, 30 हजार का... Kurukshetra News: शाहाबाद में खदानों के पास लावारिस हालत में मिली 15-20 दिन की नवजात बच्ची, पुलिस जा... Kedarnath Reel Controversy: केदारनाथ मंदिर परिसर में खुलेआम हो रहा डांस और रीलबाजी, बीकेटीसी के नियम... Team India ODI Squad: न्यूजीलैंड दौरे के लिए चुनी जा सकती हैं दो अलग-अलग वनडे टीमें, युवा खिलाड़ियों... Nana Patekar Funeral Update: पुणे के फार्महाउस में राजकीय सम्मान के साथ होगा दिग्गज अभिनेता नाना पाट... Nana Patekar Last Rites Update: दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्का... Nana Patekar Death News: नहीं रहे मशहूर अभिनेता नाना पाटेकर, गोवा में ली अंतिम सांस; पीएम मोदी और फि...

धार में महिला शिक्षक की हत्या, घर में मिली लाश हाथ बंधे हुए थे, पति कुवैत में करता है नौकरी…

71

धार। मध्य प्रदेश के धार जिले में एक महिला शिक्षक की हत्या कर दी गई। महिला शिक्षक की लाश घर के अंदर मिली। महिला के हाथ बंधे हुए थे। सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। एसपी मनोज कुमार भी मौके पर पहुंच गए थे। पुलिस अभी हर एंगल से जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि महिला का नाम आरती है और वह घर पर अकेली रहती थी। महिला का बच्चा किसी काम से बाहर गए था। जब वह घर पर आया तो उसने अपनी मां का शव देखा और वह चीख पड़ा।

इसके बाद महिला का भांजा कार्तिक मौके पर पहुंचा और थोड़ी देर बाद परिवार के अन्य सदस्य भी आ गए तुरंत मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। महिला का भांजा कार्तिक महिला के बेटे को लेकर किसी काम से बाजार गया था। इसके बाद 40 मिनट बाद जब वह लौटे। तब उन्होंने महिला को पलंग पर देखा और महिला के आसपास खून निकल रहा था किसी अज्ञात व्यक्ति ने महिला की हत्या कर दी थी। महिला अपने 9 साल के बेटे के साथ किराए के मकान में रहती थी।

महिला के पति का नाम राजू है और वह कुवैत में रहकर नौकरी करता है राजू दीपावली के समय अपने घर आया था। पुलिस को महिला के शव के पास एक बॉटल मिली है। आरोपी ने महिला के हाथ बांधे और चाकू से उसके गले पर हमला किया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए महिला के शव को तुरंत पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

पुलिस अभी सीसीटीवी फुटेज भी चेक कर रही है। इस मामले की जांच के लिए पुलिस की चार अलग-अलग टीम बनाई गई हैं। पुलिस हत्या के कारण का भी पता लगा रही है। धार एसपी मनोज कुमार सिंह भी मौके पर पहुंच गए थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.