Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Rahul Gandhi on CEC: 'ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा, PM करवाएंगे इस्तीफा', CWC बैठक में राहुल गांधी ... 'मुसलमानों को निशाना बनाने की साजिश', धर्मवार आंकड़े मांगने पर भड़के ओवैसी Delhi Pollution GRAP 2026: सर्दियों से पहले CAQM का बड़ा फैसला, BS-III पेट्रोल और BS-IV डीजल गाड़ियो... चुनाव प्रक्रिया पर फिर उठे गंभीर सवाल: महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की चिट्ठी से मचा सियासी ... BJP State Incharges Meeting: बीजेपी मुख्यालय में 4 घंटे चली मैराथन बैठक, नितिन नबीन ने प्रभारियों को... Smriti Irani on Congress: हार की बौखलाहट में चुनाव आयोग पर हमला कर रही कांग्रेस, स्मृति ईरानी का तीख... Delhi Police Drug Bust: लेडी डॉन पार्वती के घर से सोना, नकदी और 4 संपत्तियों के कागजात जब्त; अंतरराज... Ketan Agarwal Murder Case: पुणे में रूह कंपाने वाली साजिश, 5,053 पन्नों की चार्जशीट में 'डेथ कैप मशर... Agra-Lucknow Expressway Accident: फिरोजाबाद में भीषण सड़क हादसा, इटावा DFO विकास नायक और उनके ड्राइव... Former IAS Divya Mittal: पूर्व IAS दिव्या मित्तल की राजनीति में एंट्री, बिना किसी दल के बनाएंगी अपना...

पहली पत्नी को तलाक देकर 19 साल छोटी लड़की से की दूसरी शादी, अब विवाद के बाद फ्लैट में आग लगाकर की आत्महत्या

49

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक लव स्टोरी का दर्दनाक अंत हो गया। जहां पत्नी के देर से आने पर पति ने उसकी पिटाई कर डाली। इसके बाद खुद को आग लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम ने आग बुझाई लेकिन पति को बचा नहीं पाए। प्रदीप की झुलसने से मौत हो चुकी थी।

मामला भोपाल के अवधपुरी इलाके का है। यहां नक्षत्र अपार्टमेंट में रहने वाले एक एनजीओ के स्टेट प्रोग्राम मैनेजर प्रदीप नायर (46) ने पत्नी से विवाद के बाद अपने फ्लैट में आग लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक प्रदीप की यह दूसरी शादी थी। उसने एक साल पहले अपनी पहली बीवी को तलाक देकर 14 फरवरी 2023 वैलेंटाइन्स-डे पर एनजीओ निहारिका (27) से दूसरी शादी की थी। निहारिका प्रदीप से 19 साल छोटी थी। प्रदीप जहां रायपुर में पोस्टेड थे, तो वहीं निहारिका भोपाल के एनजीओ से जुड़ी हुई थीं।

घटना वाले दिन प्रदीप भोपाल आए थे। निहारिका जब रात को देर से घर आई तो दोनों के बीच काफी विवाद हुआ और प्रदीप ने उसकी पिटाई कर दी। पिटाई से बचने के लिए निहारिका फ्लैट से भागी तो प्रदीप ने कमरे को लॉक कर लिया। पड़ोसियों ने जब फ्लैट से आग और धुएं को देखा तो पुलिस और फायरब्रिगेड को कॉल किया और आग बुझाई। लेकिन तब तक प्रदीप बुरी तरह जल चुका था। पुलिस ने उसका अधजला शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं पत्नी के बयान दर्ज कर लिए हैं और मेडिकल भी करवाया। रिपोर्ट में निहारिका के साथ मारपीट की पुष्टि हुई है। उसने बताया कि एनजीओ के काम की वजह से वो घर देर से पहुंची थीं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.