Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Muslim Personal Law: शरिया कानून के नियमों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार को नो... Bihar Mukhyamantri Mahila Rozgar Yojana: अब किश्तों में मिलेंगे 2 लाख रुपये, जानें क्या हैं नई शर्ते... Gurugram News: गुरुग्राम जा रही बैंककर्मी महिला की संदिग्ध मौत, 5 महीने पहले हुई थी शादी; पति ने पुल... Bajrang Punia News: बजरंग पूनिया ने हरियाणा सरकार को घेरा, बोले- घोषणा के बाद भी नहीं बना स्टेडियम Sohna-Tawru Rally: विकसित सोहना-तावडू महारैली में धर्मेंद्र तंवर ने किया मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत Haryana Crime: महिला बैंककर्मी की हत्या का खुलासा, पति ही निकला कातिल, शक के चलते दी दर्दनाक मौत Faridabad News: फरीदाबाद में DTP का भारी एक्शन, अवैध बैंक्विट हॉल और गेम जोन पर चला 'पीला पंजा' Faridabad News: फरीदाबाद की केमिकल फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 48 से ज्यादा लोग झुलसे लुधियाना में एसिड Attack, महिला पर युवक ने फैंका तेजाब, चीखों से गूंजा इलाका! Punjab Drug Menace: सरेआम चिट्टे का खेल! इंजेक्शन लगाते युवकों का वीडियो वायरल, दावों की खुली पोल

यूपी पुलिस भर्ती रद्द होने पर बोले राहुल- छात्र शक्ति और युवा एकता की बड़ी जीत

27

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश में पेपर लीक के बाद पुलिस भर्ती परीक्षा को रद्द करने की सरकार की घोषणा पर खुशी व्यक्त करते हुए इसे युवा शक्ति की जीत बताया है। गांधी ने कहा ‘‘छात्र शक्ति और युवा एकता की बड़ी जीत। उत्तर प्रदेश पुलिस परीक्षा आखिरकार निरस्त की गई। संदेश साफ है-सरकार कितना भी सच को दबाने की कोशिश करे, एकजुट होकर लड़ने से ही अपना हक जीता जा सकता है। जो जुड़ेंगे वो जीतेंगे, जो बटेंगे वो कुचल दिए जाएंगे।”

वाड्रा ने कहा ‘‘युवाओं की ताकत के सामने सरकार को झुकना पड़ा, उप्र पुलिस भर्ती परीक्षा रद्द हो गई। कल तक सरकार में बैठे लोग पेपर लीक को झुठलाने की कोशिश में बयानबाजी कर रहे थे। जब युवा शक्ति के सामने इनका झूठ नहीं टिका तो आज परीक्षा रद्द कर दी। उप्र में हर परीक्षा का पेपर लीक होना भाजपा सरकार में व्याप्त भ्रष्टाचार का सबूत तो है ही उससे ज्यादा गंभीर है सरकार का बेपरवाह और भटकाऊ रवैया।”

उन्होंने कहा ‘‘पहले माना ही नहीं कि पेपर लीक हुआ। फिर छात्रों और अध्यापकों को धमकाने- डराने की कोशिश की, भ्रम फैलाने वाली बयानबाजी की। नतीजा ये है कि पेपर लीक करने वाले सरगना आजाद घूम रहे हैं। पूरा घटनाक्रम ये दिखाता है कि भाजपा सरकार युवाओं के भविष्य के प्रति नहीं बल्कि अपनी छवि और परीक्षा माफिया को बचाने के प्रति गंभीर है। सरकार जल्द से जल्द नयी तारीख की घोषणा करे और सुनिश्चित करे कि इस बार पेपर लीक नहीं होगा।”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.