Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

उमरिया में जंगली हाथी का आतंक, ग्रामीणों पर किया हमला, महिला समेत दो घायल..

37

उमरिया। मध्य प्रदेश के उमरिया जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र में आने वाले मानपुर रेंज के ग्राम बड़ारी में हाथी ने आतंक मचाया है। जंगली हाथी ने गांव की ही दो महिलाओं पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल हुई महिला नान बाई को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए भर्ती कराया था यहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। हादसे में घायल दूसरी महिला खेल्ला का उपचार मानपुर में ही चल रहा है।

आपको बता दें की मानपुर तहसील के पास कोठार में खेत में काम कर रहे वृद्ध अरुणव दयानंद पयासी पर बुधवार को हाथी ने हमला कर दिया था। जिससे उनकी मौत हो गई थी उनके पोते नयन पयासी को भी घायल कर दिया था। मानपुर रेंज में आने वाले ग्राम बड़ारी में जंगली हाथी के हमले से घायल नान बाई की कमर में गंभीर रूप से चोट आई है।

जंगली हाथी को गुरुवार को वन अमले द्वारा शहडोल सीमा से सटे एक गांव के जंगल से हांका गया था। रात भर चलने के बाद वह दोबारा मानपुर रेंज में आने वाले बड़ारी पहुंच गया आपको बता दें की मानपुर क्षेत्र काफी हरा भरा है। इसलिए यहां पर अक्सर जंगली हाथी देखे जाते हैं जंगली हाथियों ने ग्रामीणों पर अब हमला करना भी शुरू कर दिया है। जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। वन विभाग का हमला बांधवगढ़ से तीन हाथियों को लेकर मानपुर वन परिक्षेत्र में रवाना हुआ है। उत्पात मचाने वाले हाथी को काबू में रखने के लिए यह तीन हाथी अब मदद करेंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.