Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: ऑनलाइन फॉर्म 6 से हटाई गई पूर्वजों से संबंधित अतिरिक्त घोषणा अक्टूबर आते ही दमघोंटू होने लगती है हवा: पॉल्यूशन बढ़ने से पहले ही दिल्ली-NCR में सिस्टम हुआ एक्टिव रबी सीजन 2027-28 के लिए 6 फसलों की MSP में बढ़ोतरी: किसानों को लागत पर मिलेगा 50% से 106% तक मुनाफा Gujarat Politics: पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला की फिर होगी कांग्रेस में वापसी? नई पार्टी का ऐलान टाला; ... Jhalawar News: मां नेत्रहीन और पिता मूकबधिर, खेत से लापता 7 वर्षीय इकलौते बेटे का कुएं में मिला शव; ... Maharashtra Cannabis Bust: सोलापुर में गन्ने के खेत से ₹1.05 करोड़ का गांजा जब्त, 12 फीट ऊंचे 240 पौ... Bihar Flood Alert: नेपाल में बारिश से गंगा-गंडक उफान पर, सारण में तटबंध टूटने से दर्जनों गांव डूबे, ... Bareilly Cyber Crime News: बरेली में साइबर ठगों का बड़ा जाल, छह वारदातों में उड़ाए लाखों; टेलीग्राम ... UP Politics: 'नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ' वाले बयान पर घिरे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, बचाव में उतरे ओपी... अखिलेश यादव संग दिखे योगी के मंत्री राकेश सचान: राज्यसभा चुनाव के बीच तस्वीर ने बढ़ाई सियासी सरगर्मी

महाराष्ट्र: संभाजी नगर में बवाल, अवैध निर्माण खाली करने गई टीम पर पथराव; 7 पुलिसकर्मी घायल

34

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजी नगर में बुधवार को पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों के बीच पथराव हो गया. महानगरपालिका प्रशासन मुकुंदवाड़ी रेलवे स्टेशन के परिसर में बने अवैध निर्माणों को ढहाने गई थी. शिवाजी नगर से जय भवानी नगर और झंडा चौक के बीच में बने अवैध निर्माण को ढहाने प्रशासन की टीम पहुंची हुई थी. स्थानीय लोगों ने मनपा के दस्ते सहित मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों पर पथराव शुरू कर दिया. इसके बाद पुलिस ने बल प्रयोग किया. इससे भगदड़ मच गई. जानकारी के मुताबिक पुलिस ने आंसू गैस भी छोड़ें. पथराव में 7 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं. 2 महिलाएं भी चोटिल हुई हैं.

पुलिस कमिश्नर ने बताया कि औरंगाबाद यानी की संभाजी नगर में सड़क किनारे अवैध निर्माण था. इसके लिए लोगों को स्थानीय प्रशासन ने नोटिस भी दिया था. इलाके में सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है, लेकिन विभागीय लोग जब जेसीबी लेकर ध्वस्तीकरण के लिए पहुंचे तो स्थानीय लोग वहां विरोध करने लगे. हाथों में लाल झंडा लेकर विरोध के साथ पथराव करने लगे. इससे वहां भगदड़ मच गई. कई पुलिसकर्मी भी घायल हो गए.

स्थानीय लोगों ने की थी शिकायत

बता दें कि कुछ दिनों से मुकुंदवाड़ी रेलवे स्टेशन क्षेत्र में अवैध कारोबार बढ़ने के कारण छत्रपति संभाजी नगर शहर के लोगों ने प्रशासन से शिकायत की थी. प्रशासन की टीम को इस इलाके में कई जगहों पर अवैध अतिक्रमण देखने को मिला था. नगर निगम की ओर से इस क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने के साथ ही कार्रवाई करने के लिए अभियान भी चलाना पड़ा था.

स्थानीय लोगों ने अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर निगम की टीम और पुलिस पर पथराव कर दिया. भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा. पुलिस ने आंसू गैस के गोले भी छोड़े. प्रदर्शन करने वाली भीड़ को पुलिस ने वहां से खदेड़ दिया. अब सेना को लगाया गया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.