Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Anik BEST Depot Fire Update: मुंबई में डिपो यार्ड में खड़ी नई AC बसों में लगी भयंकर आग, दमकल की गाड़... Antagarh Kanker Update: करोड़ों की रॉयल्टी देने वाले क्षेत्र में नहीं हैं सुरक्षित स्कूल भवन, ग्रामी... Narayanpur News: अबूझमाड़ के भटबेड़ा में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, 6 प्रेशर कुकर IED और 1 पाइप ... DKS Hospital Raipur: विधायक संगीता सिन्हा ने एसिड पीड़िता से मिलकर बंधाया ढांढस, सख्त कार्रवाई का भर... Bhupesh Baghel in Bhilai: सरकार का खजाना खाली और गारंटी पूरी नहीं हुई, रिसाली चुनाव को लेकर कांग्रेस... Bilaspur Press Conference: विकास कार्यों और स्वास्थ्य योजनाओं पर हुई चर्चा, विधायक सुशांत शुक्ला ने ... Jagdalpur Flood Crisis: खातीगुड़ा बांध से पानी छोड़ने से मची तबाही, विशेष राहत पैकेज और दीर्घकालिक ब... Balrampur Crime News: टमाटर लोड करने निकले युवक की निर्मम हत्या, सिर काटकर जंगल में फेंका; अवैध संबं... Nimdih Road Accident: पुरुलिया से लौट रहे बाइक सवार युवकों को अर्टिगा कार ने मारी टक्कर, तीन की मौत Ranchi News: परीक्षाओं के रद्द होने से जुड़े तथ्य और दस्तावेज न्यायपालिका के समक्ष स्पष्ट रखे जाएं- ...

सेंसेक्स 210 अंक बढ़कर 73,267 पर खुला, निफ्टी ने 22,248 का नया ऑल टाइम हाई बनाया

48

आज यानी मंगलवार (20 फरवरी) को शेयर बाजार में तेजी देखी जा रही है। आज निफ्टी 33 अंकों की बढ़त के साथ 22,248 पर खुला। यह अब तक का उच्चतम स्तर है। वहीं, सेंसेक्स भी 210 अंकों की बढ़त के साथ 73,267 के स्तर पर खुला। शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 15 शेयरों में तेजी और 15 शेयरों में गिरावट देखी गई। वहीं, लगातार चौथे कारोबारी दिन पेटीएम के शेयरों में 5% का अपर सर्किट लगा है।

ज़ी एंटरटेनमेंट के शेयर 9% गिरे
बाजार में शुरुआती कारोबार में जी एंटरटेनमेंट के शेयरों में 9% से ज्यादा की गिरावट देखी जा रही है। कंपनी के शेयरों में यह गिरावट SEBI द्वारा कंपनी की फाइलों में 2,000 करोड़ रुपये की गड़बड़ी मिलने के बाद आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मामले की जानकारी रखने वाले लोगों ने बताया कि बाजार नियामक सेबी ने ज़ी के संस्थापकों के खिलाफ अपनी जांच में पाया कि करीब 2,000 करोड़ रुपये की हेराफेरी की गई है।

कल भी बाजार में तेजी देखने को मिली थी
इससे पहले कल यानी 20 फरवरी को शेयर बाजार में तेजी देखी गई थी। निफ्टी ने कल 22,215 का ऑल टाइम हाई बनाया। हालांकि, ऊंचाई से थोड़ा नीचे आकर यह 74 अंकों की बढ़त के साथ 22,196 पर बंद हुआ। वहीं, सेंसेक्स भी 349 अंकों की तेजी के साथ 73,057 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 18 में तेजी और 12 में गिरावट देखने को मिली।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.