Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

“नीतीश कुमार ने झटक दिया और सरकार से बाहर हो गए तो अब जनता की याद आ रही”, तेजस्वी की यात्रा पर PK का तंज

33

पटना: बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव आज (20 फरवरी) से ‘जन विश्वास यात्रा’ पर निकल गए हैं। वहीं, इसपर प्रशांत किशोर ने तेजस्वी पर हमला करते हुए कहा कि राहुल गांधी कांग्रेस के नेता हैं और कांग्रेस के लिए वोट मांग रहे हैं, इसलिए वो पदयात्रा कर रहे हैं। तेजस्वी यादव कल तक उपमुख्यमंत्री थे पर नीतीश कुमार ने झटक कर तेजस्वी को किनारे लगा दिया तो अब उनको बिहार की जनता की याद आ रही है।

“मेरे और तेजस्वी की पदयात्रा के उद्देश्य में फर्क”
पीके ने कहा कि प्रशांत किशोर का कोई दल नहीं है। प्रशांत किशोर किसी से वोट नहीं मांग रहे हैं।  प्रशांत किशोर ये नहीं कह रहे हैं कि हमको जीता कर मुख्यमंत्री बना दीजिए। प्रशांत किशोर जन सुराज पदयात्रा इसलिए चला रहे हैं ताकि बिहार की जनता के अंदर जागरूकता फैले इस बात की कि उन्होंने अब तक जात-पात की चिंता तो कि पर अपने बच्चों की चिंता नहीं की। मेरे और उनके पदयात्रा के उद्देश्य में फर्क है। मैं पिछले 18 महीने से पदयात्रा ही कर रहा हूं। बाकियों की तरह एक दिन रैली नहीं कर रहा हूं, दूसरे दिन वोट नहीं मांग रहा और न ही तीसरे दिन चुनाव लड़ने की योजना बना रहा हूं। मैं बाकियों की तरह सिपाही-पुलिस लेकर भी नहीं चल रहा हूं।

प्रशांत किशोर ने CM को दी खुली चुनौती
प्रशांत किशोर ने सीएम नीतीश कुमार को खुली चुनौती देते हुए कहा कि वो अपने अगल-बगल सुरक्षा हटा कर बिहार के किसी एक गांव या पंचायत में पैदल चल कर दिखा दे, मैं मान जाउंगा। नीतीश कुमार में दम नहीं है कि वो किसी पंचायत में पैदल चल कर दिखा सकते हैं। वहीं मैं 18 महीने से गांव में ही चल रहा हूं और लोगों को जागरूक कर रहा हूं कि अपने लिए न सही अपने बच्चों के लिए जागरूक बनिए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.